Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात घंटे के ऑपरेशन में मारा गया पेरिस हमले का मास्टरमाइंड !

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2015 08:52 AM (IST)

    पेरिस हमले का मास्टमाइंड अबाउद मार गिराया गया है। एक अखबार के मुताबिक ये खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट से मिले अवशेषों के फॉरेंसिक ...और पढ़ें

    Hero Image

    पेरिस। पेरिस हमले का मास्टमाइंड अबाउद मार गिराया गया है। एक अखबार के मुताबिक ये खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट से मिले अवशेषों के फॉरेंसिक रिपोर्ट में अबाउद के मारे जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि फ्रांस सरकार पुख्ता तौर पर कुछ कहने से बच रही है। अबाउद को पक़़डने के लिए सेंट डेनिस इलाके में अभियान चलाया गया था। करीब सात घंटे तक चले अभियान में एक महिला आतंकी ने खुद को विस्फोटकों से उ़़डा लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि वह अबाउद की चचेरी बहन या पत्नी थी और उसे आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण प्राप्त था। पूरे इलाके में खोज अभियान जारी है। इस धरपक़़ड में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान इस इलाके में सात धमाकों की आवाजें सुनी गई।

    यह भी पढ़ें : कोयले खदान पर हमले के 17 संदिग्धों को चीन पुलिस ने मार गिराया
    फोन रिकॉर्ड कर रहे थे
    पेरिस के अभियोजक फ्रांस्वा मोलिंस ने कहा कि हमें अबाउद के सां डेनि में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके अलावा उसका फोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा था। पूरी तरह आश्वस्त हो जाने के बाद ही ऑपरेशन शुरूकरने का फैसला किया गया। हालांकि, मारा गया आतंकी अबाउद है या नहीं, इस बारे में पूरी तहकीकात के बाद ही आधिकारिक घोषषणा की जाएगी।
    फ्रांस के राजदूत बोले-आत्महत्या की
    दूसरी तरफ, भारत में फ्रांस ने राजदूत फ्रांस्वा रिचर ने नई दिल्ली में बताया कि अबाउद ने संभवत: मुठभेड़ के दौरान आत्महत्या कर ली है।
    किराए पर लिया था अपार्टमेंट
    पेरिस के उपनगर सां डेनि में पुलिस ने बुधवार त़़डके सा़़ढे चार बजे (स्थानीय समय) अबाउद को पक़़डने के लिए अभियान शुरूकिया। इस दौरान वहां अचानक जबरदस्त गोलीबारी होने लगी। गिरफ्तार किए गए एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने दो लोगों को अपार्टमेंट किराए पर दिया था। उन दोनों लोगों ने खुद को बेल्जियम का निवासी बताया था।
    हमले में शामिल थे नौ आतंकी
    अब यह बात सामने आ रही है कि पेरिस हमले में एक नौवां संदिग्ध भी शामिल था। फ्रांस पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल पेरिस में बार में बाहर हुई गोलीबारी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक और संदिग्ध कार में बैठा हुआ दिख रहा है।
    दो विमानों का रूट बदला
    अमेरिका से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस के दो विमानों का रास्ता खतरे के चलते बदल दिया गया। आपात स्थिति में उतारकर उनकी जांच की गई, जिसमें बम की सूचना झूठी पाई गई।

    यह भी पढ़ें : नाइजीरिया के योला में बम धमाका, 32 की मौत