विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक सरकार का दावा, ट्रंप ने नवाज को बताया शानदार इंसान

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 02:23 PM (IST)

ट्रंप ने नवाज की ये तारीफ तब की जब शरीफ ने उन्हें बधाई देने के लिए बुधवार रात फोन किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, जेएनएन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तारीफ की है। ट्रंप ने नवाज की ये तारीफ तब की जब शरीफ ने उन्हें बधाई देने के लिए बुधवार रात फोन किया था। पाकिस्तान के प्रेस सूचना विभाग ने फोन कॉल के रीडआउट पर आधारिक एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी है।

‘आप (शरीफ) एक शानदार इंसान हैं'

पाकिस्तान के प्रेस सूचना विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक ट्रंप ने शरीफ से कहा, ‘आप (शरीफ) एक शानदार इंसान हैं। आप अद्भुत काम कर रहे हैं जो स्पष्ट नजर आ रहा है। मैं जल्द ही आपसे मिलने की आशा कर रहा हूं। आपसे बात करके मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं उस व्यक्ति से बात कर रहा हूं जिसे मैं लंबे समय से जानता हूं।’ वक्तव्य के अनुसार ट्रंप ने कहा कि ‘ढेर सारे अवसरों’ से भरपूर पाकिस्तान एक ‘अद्भुत’ देश है।

अमेरिका से 5000 करोड़ में हॉवित्जर तोपों का सौदा, चीन सीमा पर होगी तैनाती

दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर भी की चर्चा

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान चाहे तो वह उसके सामने निरंतर बनी हुई समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की है।

'पाकिस्तानी सर्वाधिक बुद्धिमान लोगों में शामिल हैं'

नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘पाकिस्तानी सर्वाधिक बुद्धिमान लोगों में शामिल हैं।’ शरीफ ने ट्रंप को पाकिस्तान आमंत्रित किया। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह एक शानदार देश, शानदार लोगों की शानदार जगह पर आना पसंद करेंगे। ट्रंप ने कहा, ‘कृपया पाकिस्तानी लोगों तक यह बात पहुंचाए कि वे अद्भुत हैं और मैं जितने भी पाकिस्तानियों को जानता हूं वे सभी असाधारण हैं।’

आतंकवाद के मुद्दे पर 'हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन' में पाक को घेरने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।