Move to Jagran APP

अमेरिकी संसद परिसर में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने मारी गोली

कैपिटल हिल स्थित अमेरिकी संसद परिसर के विजिटर्स सेंटर में फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 29 Mar 2016 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 29 Mar 2016 06:36 PM (IST)

वाशिंगटन। कैपिटल हिल स्थित अमेरिकी संसद परिसर के विजिटर्स सेंटर में फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना ऐसे समय हुई जब ब्रसेल्स में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

loksabha election banner

पुलिस ने हमलावर लैरी रसेल डावसन (66) को विजिटर्स सेंटर के एक प्रवेश द्वार पर गोली मार दी। फायरिंग में एक महिला भी जख्मी हुई है। डावसन और महिला को अस्पताल ले जाया गया है। फायरिंग के चलते कैपिटल हिल को बंद कर दिया गया था। इस घटना के चलते वहां के स्टाफ में खलबली मच गई थी।

अमेरिकी कैपिटल के पुलिस प्रमुख मैथ्यू वरदेरोसा ने आतंकी घटना होने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि यह एक व्यक्ति का काम है। इसे आपराधिक कृत्य से ज्यादा मानने की कोई वजह नहीं है।' उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि उसने कैसे प्रवेश किया। यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.40 बजे हुई जब डावसन ने प्रवेश किया। अमेरिकी कैपिटल पुलिस बोर्ड ने एक बयान में बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। कैपिटल हिल इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के स्पीकर पॉल रियान ने कहा, 'कैपिटल हिल हमारे लोकतंत्र का सबसे महान प्रतीक है।'

अमेरिकी संसद में गोलीबारी के बाद व्हाइट हाउस किया बंद, संदिग्ध गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.