बुगती हत्या मामले में मुशर्रफको पेशी से मिली छूट
बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुगती की हत्या के मामले में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कारणों से अदालत में पेशी से स्थायी छूट मिल गई है। बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा की आतंकवादरोधी अदालत में इस मामले में मुशर्रफ सहित कई लोगों
कराची। बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर खान बुगती की हत्या के मामले में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कारणों से अदालत में पेशी से स्थायी छूट मिल गई है। बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा की आतंकवादरोधी अदालत में इस मामले में मुशर्रफ सहित कई लोगों पर मुकदमा चल रहा है। न्यायाधीश आफताब अहमद लोन ने बुधवार को मुख्य आरोपी मुशर्रफ का आग्रह स्वीकारते हुए उन्हें छूट दे दी। मामले की अगली सुनवाई एक जून को होगी।
बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने कबीले के मुखिया बुगती 2006 में एक सैन्य अभियान में मारे गए थे। इस अभियान का आदेश उस समय राष्ट्रपति और सेना प्रमुख रहे मुशर्रफ ने दिया था। बुगती के मारे जाने के बाद राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन हुए थे तथा बलूचिस्तान में 2004 में शुरू हुआ सशस्त्र विद्रोह और भड़क गया था।