विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुगती हत्याकांड में मुशर्रफ पर चलेगा मुकदमा

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 14 Jan 2015 04:01 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2015 04:10 PM (IST)

देशद्रोह मामले से जूझ रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। देशद्रोह मामले से जूझ रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है। पाकिस्तान की एक आतंक रोधी अदालत ने बुधवार को बलूच नेता नवाब अकबर खान बुगती की हत्या के मामले में मुशर्रफ को आरोपी मानते हुए उन पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। बुगती 2006 में ब्लूचिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए थे। उस समय मुशर्रफ राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख थे।

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा की अदालत ने कहा कि 4 फरवरी से इस मामले की नियमित रूप से सुनवाई होगी। अदालत ने दो सह आरोपियों तत्कालीन गृहमंत्री आफताब खान और बलूचिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शोएब नुशरवान पर भी अभियोग चलाने का आदेश दिया।

2009 से अदालत में चल रही मामले की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ कभी भी उपस्थित नहीं रहे। मुशर्रफ के वकील ने अदालत में चिकित्सा प्रमाण पत्र देते हुए पेशी से छूट की अनुमति मांगी। वकील का कहना था कि मुशर्रफ को पीठ दर्द की परेशानी है। इस मांग को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि उन्हें यह छूट मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच के बाद ही दी जाएगी।

2013 में पांच साल स्वनिर्वासन के बाद पाकिस्तान लौटे मुशर्रफ कई मामलों में अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। इनमें 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और देशद्रोह का मामला भी शामिल है।

कौन थे अकबर बुगती

अकबर बुगती बलूचिस्तान प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने कबीले के मुखिया थे। वह बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे और वहां काफी लोकप्रिय थे। 2004 में सेना और उनके समर्थकों के बीच संघर्ष शुरू हो गया जिसके बाद वे भूमिगत हो गए थे। अगस्त 2006 में सेना के अभियान में क्वेटा की एक पहाड़ी में छिपे बुगती की मौत हो गई थी।

पढ़ेंः पाकिस्तान में फांसी पर लटकाए गए सात और आतंकी

पढ़ेंः बलूच नेता बुग्ती की हत्या मामले में मुशर्रफ पर आरोप तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।