विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस देश की महिला फुटबॉल टीम में आठ पुरुष खिलाड़ी

By ShivamEdited By:
Published: Thu, 01 Oct 2015 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 04:51 PM (IST)

क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि किसी महिला टीम के खिलाड़ी वास्‍तव में पुरुष हों। नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तेहरान। क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि किसी महिला टीम के खिलाड़ी वास्तव में पुरुष हों। नहीं न, मगर ऐसा हुआ है ईरान में। वहां की महिला फुटबॉल टीम में खेल रहे आठ खिलाड़ी पुरूष हैं। दावा किया गया है कि ये पुरुष खिलाड़ी लिंग परिवर्तन करवाने का इंतजार कर रहे हैं।

ईरान की फुटबॉल एसोसिएशन पर अनैतिक काम करने का आरोप लगा है कि उसने जानबूझकर अपनी महिला टीम में आठ पुरुष खिलाड़ियों को जगह दी है। इरानी लीग के करीबी मोजताबी शरीफी ने ईरानी न्यूज साइट को बताया कि ईरान की महिला टीम में आठ पुरुष खिलाड़ी लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन कराए बिना ही खेल रहे हैं।

हालांकि अब अधिकारियों ने आदेश दिया कि पूरी नेशनल टीम और लीडिंग लीग प्लेयर्स का लिंग परीक्षण किया जाए। हालांकि, पुरुष खिलाड़ियों के नाम जाहिर नहीं किए गए हैं। वर्ष 2014 में यह पता चला था कि टीम में खेल रहे चार खिलाड़ी पुरुष हैं। इसके बाद देश की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने खिलाड़ियों के लिंग परीक्षण की औचक जांच के आदेश दिए थे।

तब बताया गया था कि इन खिलाड़ियों ने लिंग परिवर्तन ऑपरेशन पूरा नहीं कराया है या वे सेक्सुअल डेवलपमेंट डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। वर्ष 2010 में भी टीम के गोलकीपर के लिंग के पर संदेह जाहिर किया गया था। वर्ष 1979 के इस्लामिक क्रांति के धार्मिक नेता स्वर्गीय अयातुल्ला रोहल्ला खुमैनी ने फतवा जारी कर लिंग परिवर्तन के ऑपरेशन को कानूनी करार दिया था।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।