Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बत्तख ने रविवार के दिन की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 30 Aug 2020 08:05 PM (IST)

    इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-लोगों का मूड रविवार के द ...और पढ़ें

    बत्तख ने रविवार के दिन की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो कामगारों ( काम करने वाले लोगों ) पर पूरी तरह से लागू होता है जो रविवार के दिन सोचते रहते हैं कि आज का दिन ठहर जाए और न बीते। कभी-कभी तो लोगों की यह भी शिकायत होती है कि आज का दिन ( रविवार का दिन ) बड़ी जल्दी बीत गया है। उन्हें तो बहुत कुछ करना था, लेकिन नहीं कर पाए। अब एक सप्ताह के बाद ही छुट्टी मिलेगी। कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब बत्तख रविवार को और एन्जॉय करना चाहती है। यह वीडियो देखने में बेहद हास्यस्पद भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बत्तख स्वचलित मशीन ( एक्सरसाइज करने वाली रनिंग मशीन ) के सामने खड़ी है। इसके बाद वह उस पर चढ़ती है और जैसे ही वह आगे बढ़ने लगती है, तो वह पीछे आने की कोशिश करती है। इसके लिए वह अपने पैरों को पीछे करती रहती है। यह क्रम चलता रहता है। वीडियो देख ऐसा लगता है, मानो वह आगे नहीं जाना चाहती है।

    इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

    इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-लोगों का मूड रविवार के दिन कुछ ऐसा ही रहता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने बत्तख से सहमति जताई है। कुछ लोगों ने बत्तख को मूनवॉकर की संज्ञा दी है। 

    Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।