Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Viral Video: बिना हेलमेट पहनकर फिशिंग करना शख्स को पड़ा महंगा, मछली ने सिखाया सबक

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 06:41 PM (IST)

    Viral Video इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 70 हजार बार देखा गया ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Viral Video: बिना हेलमेट पहनकर फिशिंग करना शख्स को पड़ा महंगा, मछली ने सिखाया सबक

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सड़क पर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होता है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लग सकती है। साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने पर जुर्माना भी लगता है। इसके लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। वहीं, हेलमेट भी अच्छी क्वालिटी का पहनें। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसी जगह है। जहां पर फिशिंग के समय भी हेलमेट पहनना जरूरी होता है।

    अगर नहीं पहनते हैं, तो कभी भी चालान कट सकता है। ये चालान पुलिस वाले नहीं काटते हैं, बल्कि मछलियां काटती हैं। यह सुनकर आप चौंक गए होंगे। इसका प्रमाण वीडियो में देखने मिल रहा है। इसमें बिना हेलमेट के फिशिंग करना शख्स को महंगा पड़ा है। वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    इस वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग बोटिंग पर निकले हैं। नदी का पानी बहुत गंदा है। इससे पता चल रहा है कि हाल के दिनों में आसपास के इलाकों में बहुत बारिश हुई है। इस वजह से नदी भरा है। लोग बोटिंग कर रहे हैं। एक बोट आगे है। उस बोट पर तीन लोग हैं।

    वहीं, दूसरी बोट पर कुछ लोग हैं, जो बोटिंग के साथ फिशिंग भी कर रहे हैं। इसमें कुछ लोग हेलमेट जैसी पहन रखे हैं। हालांकि, बोट के आगे खड़ा शख्स फिशिंग कर रहा है। इसके लिए शख्स फिशिंग नेट का यूज कर रहा है। हालांकि, वह दूसरी दिशा में फिशिंग कर रहा है। तभी सामने से एक मछली पानी से कूदकर शख्स पर हमला कर देती है। इससे शख्स के चेहरे पर गंभीर चोट लगती है। उस समय बाकी के लोग शख्स की खैर खबर लेते हैं। शख्स हामी भरकर ठीक होने की बात कहता है।

    इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 70 हजार बार देखा गया है। वहीं, तीन हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो देख फनी रिएक्शन भी दिया है।

    Image Credit: Fun Viral Vids