Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Viral Video: चीनी शख्स ने लोगों को सिखाया रोटी खाने का निंजा टेक्निक, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 10:32 PM (IST)

    Viral Video इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीनी शख्स किसी होटल में बैठकर रात के भोजन का आनंद उठा रहा है। वह बिल्कुल चायनीज शैली में खाना खा रहा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Viral Video: चीनी शख्स ने लोगों को सिखाया रोटी खाने का निंजा टेक्निक, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी शख्स अनोखे अंदाज में रोटी खा रहा है। हालांकि, ऐसा कम देखा जाता है। जब चीन के लोग रोटी खाते हैं। चीन के लोग चायनीज और चावल का सेवन अधिक करते हैं।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीनी शख्स किसी होटल में बैठकर रात के भोजन का आनंद उठा रहा है। वह बिल्कुल चीनी शैली में खाना खा रहा है। आमतौर पर चीन के लोग खाना खाते समय फूड स्टिक का जरूर इस्तेमाल करते हैं। शख्स भी अपने साथ स्टिक लेकर बैठा है। हालांकि, स्टिक का इस्तेमाल चायनीज नूडल्स, राइस आदि खाने के लिए किया जाता है। वह शख्स मजे से खाना खा रहा है।

    तभी वह स्टिक पर चटनी जैसी चीज लगाता है और दूसरे हाथ से रोटी लेता है। फिर स्टिक की मदद से पूरी रोटी को एक बार में खा लेता है। इसके बाद वह क्रमशः कई रोटियां इसी अंदाज में खाता है। यह देख यूजर्स हैरान हैं। भारत में लोग बारी-बारी से रोटी के टुकड़े कर खाते हैं। वहीं, चीनी लोग एक बार में पूरी रोटी खाते हैं। ऐसा वीडियो देख जाहिर होता है। अपने यहां भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो एक बार में पूरी रोटी खा जाते हैं। इसके बावजूद लोग स्टिक का यूज नहीं करते हैं, लेकिन चीनी शख्स ने लोगों को रोटी खाने का निंजा टेक्निक बताया है।

    इस वीडियो को 'ज़िन्दगी गुलज़ार है' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इतने सालों से हम लोग रोटी गलत तरीके से खा रहे थे...ऐसे खाते हैं रोटी। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 23 हज़ार बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-रोटी एक बार खाया है भाई ने बस rewind का बटन ज्यादा दब गया है।

    Image Credit: ज़िन्दगी गुलज़ार है