Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Viral Video: मेट्रो में रील्स बनाने वाले लोगों को DMRC ने दी ऐसी नसीहत, ट्वीट देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 08:48 PM (IST)

    जानकारों की माने तो लोग फेमस होने के लिए लोग चलती मेट्रो में डांस का वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस तरह के वीडियोज पर डीएमआर ...और पढ़ें

    Viral Video: मेट्रो में रील्स बनाने वाले लोगों को DMRC ने दी ऐसी नसीहत, ट्वीट देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) का एक ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यूजर्स डीएमआरसी के ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि मेट्रो में सफर करने के दौरान कई कलाकार चलती गाड़ी में डांस कर रील्स बनाते हैं। उस समय लोगों का मनोरंजन तो अवश्य ही होता है। हालांकि, चलती गाड़ी में डांस करना सही नहीं होता है। असंतुलन बिगड़ने या लोको पायलट द्वारा ब्रेक लगाने से रील बनाने वाला शख्स फ्लोर पर गिर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारों की माने तो लोग फेमस होने के लिए लोग चलती मेट्रो में डांस का वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस तरह के वीडियोज पर डीएमआरसी ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। इस ट्वीट से लोग सरप्राइज हो गए हैं। वहीं, डीएमआरसी ट्वीट के माध्यम से उन लोगों को टारगेट करने में सफल हो गए हैं, जो चलती मेट्रो में रेल शूट करते हैं।

    इस ट्वीट में डीएमआरसी ने लिखा है-मेट्रो में सफर, करें सफर न कराएं। इसके अलावा, पोस्ट में डांस इंडिया के जज को मेट्रो की सीट पर बिठाया गया है। इसमें एक जज कहती नजर आ रही हैं-बेटा यहां डांस नहीं करते। वहीं, दूसरी जज कह रही हैं- क्या आप नहीं सोचते कि यह जगह गलत है डांस के लिए। जबकि, तीसरे जज कहते नजर आ रहे हैं- आपके स्टेप्स बहुत सही है लेकिन जगह नहीं।

    डीएमआरसी ने ट्वीट के अंत में लिखा है- कला का सफर मंच तक है, मेट्रो में नहीं। डीएमआरसी का यह ट्वीट बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने आलोचना कर लिखा है- कृपया अग्नि सुरक्षा उपकरणों की तरफ ध्यान दें। उन्हें सुचारू रूप में रखें। उन्हें कूड़ा न बनाएं।