Move to Jagran APP

Optical Illusion: क्या आप इस महिला का पेट 6 सेकंड में खोज सकते हैं

ऑप्टिकल इल्यूजन एक बेहतरीन ब्रेन एक्सरसाइज है जिससे दिमाग एक्टिव रहता है और हेल्दी भी। इे हल करने से आपका माइंड भी फ्रेश होता है जिससे आपको दिनभर की थकान दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए हम आपके लिए आज एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं जिसे सॉल्व करने में आपको काफी मजा आएगा। आइए जानें क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Mon, 06 May 2024 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 06:13 PM (IST)
पार्क में गुम हो गया है महिला का पेट डॉग

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: हमारे पेट्स हमारे जीवन का कितना अहम हिस्सा होते हैं, इस बात को आप तभी समझ सकते हैं, जब आपका कोई पेट हो। पेट्स हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं, वे हमारे जीवन को और बेहतर बनाते हैं। वे हमारी भावनाओं को समझते हैं, हमसे प्यार करते हैं, हमारे साथ खेलते हैं और इतना ही नहीं, वे अपना पूरा जीवन हमारे साथ बिताते है। लेकिन अगर वे आपसे बिछड़ जाए, तो इस दुख को शब्दों में बयां भी नहीं किया जा सकता है।

loksabha election banner

ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ हुआ है। दरअसल, इस महिला के पास एक पेट डॉग था, जिसके साथ वह बाहर वॉक पर गई थी। वॉक करने के लिए वे एक पार्क में गए, जहां वह डॉग काफी एक्साइटेड हो गया और इधर-उधर भाग-भागकर खेलने लगा, लेकिन इसी बीच महिला का ध्यान कहीं और चला गया और वह डॉग खो गया। महिला ने चारों ओर खूब खोजा, लेकिन उसे उसका पेट नहीं मिला। इसलिए उसकी खोज में औरों की मदद लेने के लिए उस महिला ने एक पोस्टर बनवाया है, जिसे वह पार्क की दीवार पर लगा रही है, ताकि अगर किसी को वह डॉग मिले, तो उस महिला से संपर्क कर सके।

अब इस महिला की मदद आपको भी करनी चाहिए। वह डॉग इसी पार्क में कहीं है, लेकिन कहां, यह आपको पता लगाना पड़ेगा। हालांकि, उस डॉग को खोजने के लिए आपको बस 6 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने 6 सेकंड के भीतर उस डॉग को ढूंढ़ निकाला, तो उस महिला की मदद के साथ-साथ आप अपनी ऑबजर्वेशन स्किल्स को भी टेस्ट कर पाएंगे। तो चलिए शुरू हो जाइए।

क्या आपको वह डॉग मिला?

क्या आप उस डॉग को खोजने में सफल हुए? अगर हां, तो मुबारक हो, लेकिन अगर अगर आप नहीं खोज पाए हैं, तो आपको एक बार फिर से कोशिश करनी चाहिए। चलिए इस बार हम भी आपकी मदद करते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि पार्क में बने पुल के नीचे वह डॉग छिपा है, जो बेहद डरा हुआ नजर आ रहा है। वह महिला उसे ढूंढ़ पाए, इसलिए हमने उस जगह को मार्क भी कर दिया है।

Picture Courtesy: Brightside.com


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.