Viral Video: छोटी लड़की के साथ खेलता हुआ नजर आया शेरनी का बच्चा, वीडियो देख लोगों ने कहा- बाप रे बाप!
Viral Video सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह छोटी सी बच्ची शेरनी के बच्चे के बच्चे के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। खबर में पढ़े क्या है इस वीडियो की प्यारी कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। बच्चों की प्यारी हरकतें तो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन उनकी कई बार कुछ मस्तियां हैरानी में डाल देती है। बच्चों को खेलना बहुत पसंद होता है। वह कभी अपने खिलौनों के साथ तो कभी अपने घर के सदस्यों के साथ दिल खोलकर खेलते हैं। बच्चों को खेलते हुए सबसे ज्यादा खुश देखा जा सकता है। छोटे बच्चे जब भी दिल से किसी के साथ होते हैं। वे सब कुछ भूल कर वह पल पूरी तरह से इंजॉय करते हैं। बच्चों की यही मासूमियत अभी को उनका बना लेती है।
जब छोटी बच्ची ने शेरनी के बच्चे को बना लिया अपना प्लेइंग पार्टनर
सोशल मीडिया पर एक छोटी का बच्चा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह छोटी बच्ची एक शेरनी के बच्चे के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'देखिए कितने प्यार से शेरनी बच्चे के साथ खेल रही है' जी हां यह वीडियो हैरान कर देने वाला है।'
देखिए कितने प्यार से शेरनी बच्चे के साथ खेल रही है 🦁❤️ pic.twitter.com/MVyDGOUcVX
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 20, 2022
क्लिप की शुरुआत में देखा जा सकता है कि छोटी बच्ची एक चिड़िया घर में होती है। जहां शीशे के एक बड़े से जार के पीछे शेरनी का एक छोटा बच्चा दिखाई दे रहा है। वहीं शीशे के इस पार छोटी सी बच्ची खड़ी है, यह बच्ची शेरनी के बच्चे को देखते ही खुश हो जाती है और उत्साहित होकर शीशे के इस पार से खेलने लगती है। वहीं शशेरनी का बच्चा भी छोटी बच्ची को देखकर बेहद खुश नजर आता है।
छोटी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 7 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 580 से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 55 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'लिटिल प्रिंसेस' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सच अ क्यूट बॉन्ड' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, यह बच्ची कितनी हिम्मती है।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: एक व्यक्ति ने साइकिल पर 9 बच्चों के साथ की सवारी, लोगों ने कहा- पूरा जिला लेके जा रहे हो यार!
यह भी पढ़ें- Viral Video: नकाबपोश महिला को देख बंदर के बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।