Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: नकाबपोश महिला को देख बंदर के बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    Viral Video प्यार करने वाले लोगों को बच्चे खूब पसंद करते हैं। वहीं जो लोग बच्चे को आंख दिखाते हैं। उनसे बच्चे दूर ही रहते हैं। कुछ लोग माता पिता के सामने उनके बच्चे को आंख दिखाते हैं। वहीं कुछ लोग पेरेंट्स के न होने पर बच्चे को डराते हैं। 

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Mon, 21 Nov 2022 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    Viral Video: नकाबपोश महिला को देख बंदर के बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। वे केवल प्यार की भाषा समझते हैं। प्यार करने वाले लोगों को बच्चे खूब पसंद करते हैं। वहीं, जो लोग बच्चे को आंख दिखाते हैं। उनसे बच्चे दूर ही रहते हैं। कुछ लोग माता पिता के सामने उनके बच्चे को आंख दिखाते हैं। वहीं, कुछ लोग पेरेंट्स के न होने पर बच्चे को डराते हैं। ऐसे लोगों के पास बच्चे बिल्कुल नहीं जाते हैं। इसका प्रमाण वीडियो में देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में बंदर का बच्चा भी केयर टेकर को भली भांति जानता है। उसे पता है कि उसके जानने वाले उसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। इसके लिए वह रिलैक्स से घर में रह रहा है। अन्य दिनों की तरह आज भी बंदर का नन्हा बच्चा नहा धोकर सोने की तैयारी में है। केयरटेकर भी दूध पिलाकर (डिब्बे की मदद से) बंदर के बच्चे को सुला रही है। कुछ पल के बाद छोटा बंदर सो जाता है। उसी समय महिला के मन में बंदर के बच्चे को डराने की सूझती है। इसके बाद वह तुरंत नकाब पहनकर पास में सो जाती है। जब बंदर का बच्चा नहीं जागता है, तो उसके चेहरे के समीप जाती है। आहट सुन बंदर का बच्चा जग जाता है। अपने समीप बड़े बंदर को देख वह डर जाता है। डर के मारे वह उछलकर दूर भाग जाता है। मानो वह मन ही मन कहता है- अरे ओ मेरी मैया' आज तो तूने मेरी जान ही ले ली थी।

    इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 57 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। हालांकि, लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देकर वीडियो की आलोचना की है।

    Image Credit: 'Fun Viral Vids'