Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर यहां लड़की कर दे कुंवारे लड़के की पिटाई, तो घर में बज जाती है शहनाई

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2016 02:20 PM (IST)

    हां की मान्यता के अनुसार डंडा अगर किसी लड़के पर लगता है तो उसका ब्याह होना पक्का समझा जाता है। इस उत्सव को बेंतमार गणगौर के रूप में जाना जाता है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    आप सभी लोगों ने बरसाने की प्रसिद्ध बेंतमार होली के बारे में तो सुना ही होगा। आज हम आपको राजस्थान के मारवाड़ प्रान्त खासकर जोधपुर में मनाए जाने वाले इसी तरह के एक उत्सव के बारे में बता रहे है। इस उत्सव का नाम है ‘धींगा गवर’। इस उत्सव में लड़कियां कुंवारे लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे मारती हैं। यहां की इस मान्यता के अनुसार डंडा अगर किसी लड़के पर लगता है तो उसकी शादी होना पक्का समझा जाता है। इस उत्सव को बेंतमार गणगौर के रूप में जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मारवाड़ में लगभग 80-100 वर्ष पहले ये मान्यता थी कि धींगा गवर के दर्शन पुरुष नहीं करते। क्योंकि तत्कालीन समय में ऐसा माना जाता था कि जो भी पुरुष धींगा गवर के दर्शन कर लेता था उसकी मृत्यु हो जाती थी।

    मार पड़ती तो जल्दी होगा विवाह

    ऐसे में धींगा गवर की पूजा करने वाली सुहागिनें अपने हाथ में बेंत या डंडा ले कर आधी रात के बाद गवर के साथ निकलती थी। वे पूरे रास्ते गीत गाती हुई और बेंत लेकर उसे फटकारती हुई चलती। बताया जाता है कि महिलाएं डंडा फटकारती थी ताकि पुरुष सावधान हो जाए और गवर के दर्शन करने की बजाय किसी गली, घर या चबूतरी की ओट लेकर छुप जाए। कालांतर में यह मान्यता स्थापित हुई कि जिस युवा पर बेंत (डंडा) की मार पड़ती उसका जल्दी ही विवाह हो जाता। इसी परंपरा के चलते युवा वर्ग इस मेले का अभिन्न हिस्सा बन गया है

    धींगा गवर व गवर पूजन अलग-अलग


    गवर माता को पार्वती का रूप माना जाता है। ईसर शिव के प्रतीक होते हैं। इसका पूजन सुहागिनें अपने इसी जन्म के पति की सुखद दीर्घायु के लिए करती है, जबकि धींगागवर का पूजन अगले जन्म में उत्तम जीवन साथी मिलने की कामना के साथ किया जाता है। धींगा गवर के पूजन में ये भी मान्यता है कि इसी सुहागिनों के साथ साथ कुंवारी कन्याएं और विधवाएं भी कर सकती है। चूंकि पूजा का महात्म्य अगले जन्म के लिए कामना करना होता है, इसलिए कुंवारी कन्याएं भी इसी उद्देश्य से और विधवा महिलाएं भी इस प्रार्थना के साथ पूजा करती हैं।

    पढ़ें-इस केस के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इसमे बन गया मुर्दा गवाह !

    धींगा गवर कौन

    धींगा गवर की पूजा विशेष रूप से मारवाड़ क्षेत्र में ही की जाती है। जोधपुर, नागौर और बीकानेर में धींगा गवर का उत्सव मनाया जाता है। ऐेतिहासिक तथ्यों के अनुसार ईसर एवं गवर शिव और पार्वती के प्रतीक हैं, जबकि धींगा गवर को ईसर की दूसरी पत्नी के रूप में मान्यता मिली हुई है। किवदंती के अनुसार धींगा गवर मौलिक रूप से एक भीलणी थी, जिसके पति का निधन उसकी यौवनावस्था में ही हो गया था और वो ईसर के नाते आ गई थी। इसलिए धींगा गवर चूंकि विधवा हो गई और उसे ईश्वर की कृपा से पुनः ईसर जैसे पति मिल गए, इसी तथ्य के मद्देनजर विधवाओं को भी इस त्योहार पर पूजन करने की छूट मिल गई थी।

    पढ़ें- इलाज के दौरान हुई बिल्ली की मौत, महिला ने डॉक्टर पर ठोका 2.5 करोड़ का मुकदमा