Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूख लगने पर अपने ही शरीर का अंग खा जाता है ये बच्चा

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2016 12:37 PM (IST)

    भूख एक ऐसी चीज जिसके लगने पर इंसान कुछ भी खा सकता है...लेकिन क्या कोई अपने ही शरीर के अंग खा सकता है...शायद नहीं लेकिन इस बच्चे को जब भूख लगती है तो वो अपने ही अंग खा जाता है।

    कहते हैं कि पेट की भूख शांत करने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है लेकिन क्या कभी आपने सुना कि भूख लगने पर इंसान खुद को ही खाने लगता लगता है। सुनकर अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन दुनिया में एक ऐसा लड़का है जो भूख लगने पर अपने ही अंग खाना शुरू कर देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड के स्टेफोर्डशायर में रहने वाले तीन वर्षीय गीजर बक्सटन पर 24 घंटा पहरा रहता है क्योंकि जब इसे भूख लगती है तो वो अपने ही अंग खाना शुरू कर देता है।

    पढ़ें- सुलझ गई गुत्थी! तो इसलिए सूरज की तरफ आकर्षित होता है सूरजमुखी

    गीजर बक्सटन को है भूख लगने की गभीर बिमारी
    एक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, गीजर बक्सटन प्रेडर-विली सिंड्रोम नाम की एक ऐसी बिमारी से पीड़ित है जिसमें इंसान को हर समय भूख लगा करती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक जेनेटिक बिमारी है। इस बिमारी की वजह से गीजर को इतनी भीख लगती है कि वह खुद को भी खा सकता है। इससे उसकी मौत भी हो सकती है।

    वैसे गीजर बक्सटन के माता-पिता मिशेल और क्रेग बेटे में बिजी करने की भरपूर कोशिश करते हैं। साथ ही वह उसे खाने से भी दूर रखने की कोशिश करते हैं। वह रसोई की अलमारियों में ताला लगाकर रखते हैं। साथ ही वह उसे हर सप्ताह शॉपिंग के लिए बाहर भी लेकर जाते हैं। जिस पर लगभग 20371 रुपये खर्चा होता है।

    पढ़ें- इसे कहते हैं किस्मतः बस एक मिनट की देरी ने इस शख्स से छीन लिए 1 करोड़ रुपये

    जब गीजर बक्सटन तीन सप्ताह का था तब डॉक्टर्स ने पाया था कि वह और बच्चों जैसा सक्रिय नहीं है साथ ही भावशून्य भी। तभी इस बीमारी का पता चला।

    उनके माता-पिता बताते है कि कई बार तो गीजर खाने लिए के देर तक रोता है, हम उसका ध्यान बंटाते हैं और बहलाते हैं। लेकिन उसे समझाना मुश्किल होता है कि इतनी कम उम्र में इतना ज्यादा खाना उसके लिए ठीक नहीं है। उसके इलाज पर 4 लाख से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। इस तरह के मामले ब्रिटेन में 15 हजार में से एक बच्चे में देखने को मिलते हैं।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें