Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Viral Video: मक्के के शौकीन डॉग ने खेत को किया तहस-नहस, वीडियो में देखें यह मंजर

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 05:58 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह डॉग बड़े चाव से मक्के के खेत में मक्के तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। ...और पढ़ें

    वीडियो में एक डॉग मक्के के खेत में घुसकर सारी फसल धड़ाधड़ा तोड़ता हुआ नजर आ रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर अक्सर आपने डॉग्स की मस्ती देखी होगी। डॉग्स कई बार ऐसे कारनामे करते हैं, जिन्हें देखकर आश्चर्य होता है। डॉग्स बड़े ही प्यारे जानवर होते हैं। इन्हें एक वफादार जानवर माना जाता है। वहीं कई बार वे इसी शरारतें भी करते हैं, जिसे देखकर हंसी नहीं रुकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मक्के का शौकीन डॉग

    सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक डॉग मक्के के खेत में घुसकर सारी फसल धड़ाधड़ा तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। डॉग का यह रूप देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

    वीडियो शुरू होते ही देखा जा सकता है कि किस तरह यह डॉग मक्का देखकर एक्साइटेड हो गया है। अपनी इसी एक्साइटमेंट में वह एक के बाद एक मक्के के पेड़ को तोड़ता जा रहा है। ऐसा नहीं है कि यह डॉग मक्का खाने की जल्दी में ऐसा कर रहा है। ऐसा होता तो वह एक मक्का तोड़कर उसे उसे खाने लगता। लेकिन वह ढेर सारे मक्के तोड़ता जाता है और उन्हें साइड में रखता जाता है।

    डॉग का वीडियो हुआ वायरल

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर पर 'ब्यूटेनगीबिडेन' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 42 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 4500 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिशेयर किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'वाह! व्हाट अ आइडिया' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इसे देखकर मुझे भी मक्का खाने का मन करने लगा' अन्य यूजर ने लिखा, 'वीडियो देखकर सच में मजा आ गया।'