विश्व में सिर्फ 35 प्रतिशत महिलाएं हैं STEM ग्रेजुएट, UNESCO की रिपोर्ट में खुलासा; वजह भी आई सामने
यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा निगरानी टीम के अनुसार विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में केवल 35% महिलाएं ही स्नातक हैं जो चिंताजनक है। डिजिटल परिवर्तन में भी महिलाओं की भागीदारी कम है डेटा और एआई के क्षेत्र में उनकी संख्या केवल 26% है। एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नीतियां तो हैं पर लड़कियों पर केंद्रित नीतियां कम हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा निगरानी टीम के अनुसार, दुनियाभर में सिर्फ 35 प्रतिशत महिलाएं ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में स्नातक स्तर तक की पढ़ाई कर पाई हैं। इसमें पिछले दशक में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। इसकी वजह गणित में कम आत्मविश्वास और लैंगिक रूढ़िवाद है।
टीम ने बताया कि डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व पुरुष कर रहे हैं और डाटा व एआई के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या केवल 26 प्रतिशत है। वैश्विक शिक्षा निगरानी टीम के एक सदस्य ने बताया कि यूरोपीय संघ में, सूचना प्रौद्योगिकी की डिग्री प्राप्त करने वाली चार में से केवल एक महिला ने डिजिटल व्यवसायों को अपनाया है, जबकि दो में से एक पुरुष ने ऐसा किया है।
डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे पुरुष
डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व पुरुष कर रहे हैं। दुनिया के अग्रणी अर्थव्यवस्था वाले देशों में डाटा और एआई के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 26 प्रतिशत, इंजीनियरिंग में 15 प्रतिशत और क्लाउड कंप्यूटिंग में 12 प्रतिशत है। यह समाज के लिए नुकसानदेह है।
डिजिटल दक्षताओं का एक ढांचा तैयार करने की कोशिश
दुनियाभर में 68 प्रतिशत देशों में एसटीईएम शिक्षा को समर्थन देने की नीतियां हैं, लेकिन इनमें से केवल आधी नीतियां ही विशेष रूप से लड़कियों और महिलाओं पर केंद्रित हैं। देशों को एसटीईएम और तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में लड़कियों की प्रतिभा और रुचि को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।
डिजिटल दक्षताओं का एक ढांचा तैयार किया जाना चाहिए, जो सभी शिक्षार्थियों को उन कौशलों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करे।
यह भी पढ़ें: 'नरक चला जाऊंगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं', जावेद अख्तर का बड़ा बयान; बोले- लोग जिहादी कहते हैं
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी Influencers को कर रही भर्ती', Jyoti Malhotra को लेकर पुलिस ने खोले कई राज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।