यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'नरक चला जाऊंगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं', जावेद अख्तर का बड़ा बयान; बोले- लोग जिहादी कहते हैं
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत की किताब के विमोचन पर बोलते हुए कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
- संजय राउत की पुस्तक विमोचन में पहुंचे थे
- कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने दिया बड़ा बयान
- अख्तर बोले कि उन्हें काफिर कहा जाता है
पीटीआई, नई दिल्ली। प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा है कि यदि कभी ऐसा समय आया, जब उन्हें पाकिस्तान और नरक में से किसी एक को चुनना पड़ा, तो वह नरक को चुनेंगे।
उन्होंने ये बातें शनिवार रात को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही। इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के कट्टरपंथी आए दिन उन्हें गालियां देते हैं।
जावेद बोले- कट्टरपंथी गाली देते हैं
अख्तर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी दिन मैं आपको एक्स का अपना अकाउंट और वाट्सएप दिखाऊंगा। दोनों तरफ से मुझे गाली दी जाती है। मैं कृतघ्न नहीं हूं, इसलिए मैं कहूंगा कि ऐसे लोग भी हैं जो मेरी बातों को सराहते हैं, मुझे प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन यह सच है कि यहां और वहां दोनों स्थानों के कट्टरपंथी मुझे गाली देते हैं।
उन्होंने कहा कि एक पक्ष कहता है तुम काफिर (नास्तिक) हो और नरक में जाओगे। दूसरा पक्ष कहता है जिहादी, पाकिस्तान जाओ। यदि पाकिस्तान और नरक के बीच चुनाव करना हो, तो मैं नरक में जाना पसंद करूंगा।
यह भी पढ़ें: एक ही बार में 18 बीयर की बोतल गटक गए थे Javed Akhtar, इस बात का एहसास होने पर छोड़कर पीने लगे थे ये ड्रिंक
