गलती से होटल के दूसरे कमरे में पहुंची महिला, नशे में धुत तीन लोगों ने रूम में घसीटकर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। महिला ...और पढ़ें
-1766150892711_m.webp)
गलती से होटल के दूसरे कमरे में पहुंची महिला नशे में धुत तीन लोगों ने रूम में घसीटकर किया गैंगरेप (फाइल फोटो)
HighLights
होटल के कमरे में शराब पी रहे थे तीनों आरोपी
गलती से कमरा नंबर 105 की बजाय 205 में पहुंची महिला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मामला छत्रपति संभाजी नगर का है, जहां एक 30 वर्षीय महिला अपनी दोस्त से पैसे लेने गई थी।
पुलिस ने बताया कि महिला एक निजी अस्पताल में काम करती थी और छत्रपति संभजी नगर में स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी अपनी दोस्त से पैसे लेने गई थी। अपनी दोस्त के कमरे से निकलते समय वह किसी भ्रम के कारण गलती से दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। यह सोचकर कि वह फिर से अपनी दोस्त के कमरे में पहुंच गई है, उसने कमरा नंबर 205 का दरवाजा खटखटाया।
कौन थे तीनों आरोपी?
कमरा नंबर 205 के अंदर तीन पुरुष जिनकी पहचान घनश्याम भाऊलाल राठौड़, ऋषिकेश तुलसीराम चव्हाण और किरण लक्ष्मण राठौड़ के रूप में हुई है ये तीनों बीयर पार्टी कर रहे थे। दरवाजा खोलने पर उन्होंने मिला को इस बात को लेकर असमंजस में पाया कि वह कहां आ गई है।
आरोपियों ने उसे कमरे के अंदर घसीटा और उसके साथ जबरदस्ती बीयर पी। आरोप है कि उन्होंने रात भर उसके साथ सामहिक बलात्कार किया। लगभग 3-4 बजे वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।
तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार
महिला चीखती-चिल्लाती कमरे से बाहर भागी और वेदांत नगर पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
