Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आंध्र प्रदेश में डबल मर्डरः घर से मिली सास-बहू की लाश, पुलिस तलाश में जुटी

    By TaniskEdited By:
    Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:32 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम शहर में गुरुवार को एक महिला और उसकी बहू की उनके आवास हत्या कर दी गई। परिवार का दावा है कि कुछ पैसे और गहने चोरी हो गए हैं। ...और पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में डबल मर्डरः घर से मिली सास-बहू की लाश, पुलिस तलाश में जुटी

    हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम शहर के बॉन्डिलिपुरम में गुरुवार को एक महिला और उसकी बहू की उनके आवास पर हत्या कर दी गई। मृतकों के परिवार का दावा है कि कुछ पैसे और गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला जोनाबाई और उनकी बहू मेहंती बेगम को उनके बेटे जाफर ने स्कूल से अपने घर सिंधुजा अपार्टमेंट लौटने के बाद पूल में खून से लथपथ पाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    श्रीकाकुलम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पनासा रेड्डी ने कहा कि जाफर ने स्कूल से लौटने के बाद घर का दरवाजा बंद पाया। इसके बाद उसने अपनी मां और दादी को आवाज लगाई, जब उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह अपनी चाची के पास से घर की दूसरी चाबी लाया और घर में प्रवेश किया।


    इसके बाद उसे दोनों खून से लथपथ मिले और उसने अपने पिता जिलानी को फोन किया। उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकरस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    रेड्डी ने कहा 'परिवार का दावा है कि आवास से 5 लाख रुपये और कुछ सोना गायब है। हमें संदेह है कि हत्या का मकसद डकैती था। मामले की जांच चल रही है।'