25 साल में कैसे बदला Wikipedia, 5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल्स मौजूद; 2001 में इसी हफ्ते हुई थी शुरुआत
विकिपीडिया की शुरुआत इसी हफ्ते 15 जनवरी 2001 को जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने की थी। विकिपीडिया (Wikipedia) पर दुनिया भर के लाखों लोग जानकारी खोजते हैं। चाहे वह अमेरिका की राजनीति हो या भारत में क्रिकेट विकिपीडिया पर सब कुछ मिल जाता है। 2003 में विकिपीडिया को हिंदी में लॉन्च किया गया था। आज विकिपीडिया में करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल मौजूद हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विकिपीडिया को 15 जनवरी 2001 में लॉन्च किया गया था और 15 जनवरी 2026 को इसे 25 साल पूरे हो जायेंगे। विकिपीडिया की शुरुआत जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने की थी। आज ये लोगों की सर्च रिजल्ट का अहम हिस्सा बन गया है। हर महीने 2 अरब से ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया पेज पर आते हैं।
विकिपीडिया (Wikipedia) पर दुनिया भर के लाखों लोग जानकारी खोजते हैं। चाहे वह अमेरिका की राजनीति हो या भारत में क्रिकेट, विकिपीडिया पर सब कुछ मिल जाता है।
विकिपीडिया में पहले नहीं थी एडिटिंग की इजाजत
वहीं बता दें कि विकिपीडिया को इस सोच के साथ शुरू किया गया था कि कोई भी व्यक्ति विकिपीडिया में जानकारी एडिट कर सकता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस तरीके से इकट्ठा की गई जानकारी को क्राउड सोर्सिंग कहा जाता है। शुरुआत में जब विकिपीडिया लॉन्च हुआ था, तब इसमें यूजर को एडिटिंग की इजाजत नहीं थी, लेकिन कुछ महीनों बाद इसमें सभी यूजर को एडिटिंग की इजाजत मिल गई।
300 भाषाओं में कंटेट
- विकिपीडिया को शुरू करने से पहले जिमी वेल्स ने न्यूपीडिया नाम से इन्साइक्लोपीडिया लॉन्च किया था।
- इसमें एक्सपर्ट आर्टिकल लिखा करते थे और रिव्यू होने के बाद ही उसे पब्लिश किया जाता था।
- साल दर साल विकिपीडिया के कंटेट में विकास हुआ है, पहले विकिपीडिया को पहले केवल अंग्रेजी भाषा में ही लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ये 300 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है।
- 2003 में विकिपीडिया को हिंदी में लॉन्च किया गया था। आज विकिपीडिया में करीब 5.5 करोड़ से ज्यादा आर्टिकल मौजूद हैं।
टॉप पर रहा विकिपीडिया का ये पेज
विकिपीडिया पर हर तरह की जानकारियां मौजूद हैं। वहीं बता दें कि विकिपीडिया को चलाने वाली संस्था, विकिपीडिया फाउंडेशन ने पिछले साल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ऑर्टिकल की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट से पता चलता है कि इस साल लोगों की रुचि किन विषयों में रही। इस लिस्ट में साल 2024 A list of deaths in 2024 का विषय टॉप पर रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।