Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: अगले दो दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई राज्यों में हो सकती है बारिश; दिल्ली में रविवार को भी छाए रहेंगे बादल

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 11:28 PM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। साथ हल्की वर्षा या तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने से वर्षा की संभावना बनी हुई है।

    Hero Image
    पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, कई राज्यों में हो सकती है वर्षा।

    जागरण टीम, नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में शनिवार की सुबह भी ठिठुरन बनी रही। कोहरे से राहत मिली है, मगर हल्का कोहरा होने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर 209 उड़ानें प्रभावित हुईं। शनिवार को दिन में तेज धूप खिलने से ठंड से राहत रही, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली और आकाश में हल्के बादल छा गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में इतना रहा अधिकतम तापमान

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

    दिल्ली में रविवार को भी छाए रहेंगे बादल  

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। साथ हल्की वर्षा या तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    आईएमडी के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने से वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली से लेकर हरियाणा, पंजाब और मप्र व राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी वर्षा हो सकती है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात लगातार जारी है। जबकि पर्वतीय राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में भी आंधी के साथ वर्षा हो सकती है।

    उप्र और मप्र के कुछ हिस्सों में भी हो सकती है वर्षा

    आईएमडी के अनुसार चार से छह फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है। वहीं, चार फरवरी को मूसलाधार वर्षा की संभावना के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

     चार धाम समेत हिमालय की चोटियों पर हिमपात से फिर बढ़ी ठंड

    उत्तराखंड में मौसम ने शनिवार को फिर करवट बदली और चार धाम, हेमकुंड साहिब, औली समेत हिमालय की चोटियों पर जोरदार बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। राज्य में 50 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। निचले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई। बर्फबारी व वर्षा के बाद समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    अगले दो दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ेंः J&K, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी; दिल्ली-यूपी-हरियाणा में झमाझम बारिश; IMD ने अगले 5 दिन का दिया अपडेट

    श्रीनगर व पत्नीटाप सहित कई हिस्सों में हल्का हिमपात

    जम्मू-कश्मीर में शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों के साथ कुछ निचले इलाकों में भी हिमपात जारी रहा। श्रीनगर में दिनभर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी होती रही। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप व नत्थाटाप सहित कई क्षेत्रों में भी बर्फ की चादर और मोटी हो गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश के बावजूद यातायात सुचारू रहा।

    वहीं, कश्मीर को पुंछ के साथ जोड़ने वाला मुगल रोड आठवें दिन और किश्तवाड़-अनंतनाग को जोड़ने वाला सिंथनटाप मार्ग 15 दिन से अधिक समय से बाधित है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भी हल्की बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई है।

    यह भी पढ़ेंः UP Weather: कानपुर के मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत, शीत दिवस के बाद सर्दी हुई बेअसर; 48 घंटे में वर्षा के आसार