Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News: दिल्ली-NCR में कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, जानें मौसम का अपडेट

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:08 AM (IST)

    Weather Update Today दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। उधर पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आपके बताते हैं कि आपके शहर में मौसम का क्या हाल है।

    Hero Image
    Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कोहरा, जानें मौसम का हाल

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। नवंबर का महीना खत्म होने की ओर है और ठंड भी अब बढ़ चुकी है। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम का क्या हाल है, वो आपको बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का अटैक

    दिल्लीवासियों को ठंड और प्रदूषण के दोहरे अटैक का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह धुंध ने भी लोगों की परेशानियां थोड़ी बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम के वक्त ठिठुरन भी बढ़ गई है। 24 नवंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफे का अनुमान जताया गया है। वायु प्रदूषण से भी लोग परेशान दिख रहे हैं। राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

    यूपी में औसत से ज्यादा रहेगा कोहरा

    यूपी के कई हिस्सों में कोहरा औसत से ज्यादा रहने का अुमान है। साथ ही ठंड भी बढ़ने के आसार है। उधर, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी यूपी के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।

    उत्तराखंड में तेजी से गिर रहा पारा

    पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पारा गिरने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही है। मुक्तेश्वर में बीते 10 सालों में नवंबर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां 30 नवंबर को तापमान 0.6 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तराखंड में ठंड पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, दिनभर खिल रही धूप लोगों को कुछ राहत जरूर दे रही है।

    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

    उधर, हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। कुछ इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा पहुंचा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर में 4.6 और सोलन में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारी बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई सड़कें बंद हो गई हैं। मनाली-लेह मार्ग भी बंद है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मौसम में कुछ ज्‍यादा बदलाव न होने का अनुमान जताया है।

    पहाड़ में बर्फबारी, बिहार में बढ़ी परेशानी

    हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। पछुआ हवा ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

    कश्मीर में बर्फबारी और बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। हल्की धूप का असर ठंड पर नहीं पड़ रहा है। अगले 24 घंटों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Punjab Weather Update: पंजाब में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; कोहरा भी छाएगा

    पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने बिहार में बढ़ाई सर्दी, गया में नौ डिग्री तो पटना में 12 पर पहुंचा न्‍यूनतम तापमान