Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने बिहार में बढ़ाई सर्दी, गया में नौ डिग्री तो पटना में 12 पर पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

    Bihar Weather Update हिमालय को छूकर आती पछुआ हवा का बिहार में दिखने लगा है असर। पछुआ के प्रवाह से राजधानी समेत 17 जिलों का लुढ़का पारा। गया में नौ डिग्री पहुंचा गया का न्यूनतम पारा। 12.5 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान

    By Jai Shankar BihariEdited By: Shubh Narayan PathakUpdated: Sun, 20 Nov 2022 04:12 PM (IST)
    Hero Image
    Bihar Weather News: बिहार में बढ़ने लगी है ठंड। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: हिमालय के पहाड़ों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। इन पहाड़ों से होकर आती पछुआ हवा ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। रात ढलने के साथ तापमान तेजी से गिर रहा है। सुबह धूप निकलने तक ठीकठाक ठंड पड़ने लगी है। हालांकि, दिन में धूप खिलने के कारण फिलहाल लोगों को राहत है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 जिलों में और गिरा न्‍यूनतम तापमान 

    बिहार में उत्तर पछुआ हवा के कारण राजधानी समेत प्रदेश के 17 जिलों के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी समेत प्रदेश के 17 जिलों के वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल में पारे में गिरावट होने से इन जगहों पर ठंड में वृद्धि हुई है।

    नवंबर में सबसे ठंडा शहर गया 

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नवंबर माह में गया सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरने के साथ 9.00 डिग्री पहुंचा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2019 में 21 नवंबर को गया का न्यूनतम पारा 12.0 डिग्री सेल्सियस व 2021 में 25 नवंबर को 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने से 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बिहार के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 

    • पटना 12.5
    • गया 9.00
    • औरंगाबाद 10.5
    • रोहतास 11.0
    • सीवान 12.0
    • बेगूसराय 12.7
    • वैशाली 12.3
    • पूर्णिया 13.6
    • सीतामढ़ी 12.5
    • नवादा 13.6
    • सहरसा 14.1
    • भागलपुर 14.5
    • मुजफ्फरपुर 15.6
    • सुपौल 15.8
    • पूर्वी चंपारण 14.6
    • सीतामढ़ी 12.5
    • वाल्मीकि नगर 13.9
    • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    आठ से 10 KMPH की रफ्तार से बह रही हवा 

    मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा की गति आठ से 10 किमी प्रतिघंटा है। इसके प्रभाव से पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तीन दिनों के बाद पारे में क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के रोहतास में दो डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।