Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, देश के 6 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 08:20 AM (IST)

    Weather Updates Today उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। यूपी बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिल गई है। हालांकि उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का घेरा बन रहा है जिसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

    Hero Image
    Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड से लोगों को मिली निजात।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Updates Today। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिल गई है। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ रही है। बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के आसार नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राज्यों में आज हो सकती है झमाझम बारिश

    IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का घेरा बन रहा है, जिसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। आज से लेकर कल यानी 13 फरवरी तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज और कल 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    पहाड़ी राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी

    बात करें पहाड़ी राज्यों की तो हिमाचल प्रदेश में भी मौसम करवट ले रही है। बर्फबारी के अलावा शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों मंडी, ऊना और बिलासपुर में शीतलहर की चेतावनी दी है। बुधवार को कुछ स्थानों पर बादल छाने जबकि अधिकतर में मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    वहीं, उत्तराखंड में चटक धूप खिलने लगी है। शुष्क मौसम के चलते ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में इजाफा हो रहा है। शीतकाल में बारिश कम होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना बताया जा रहा है, जिसकी वजह से समय से पहले ही गर्मी पड़ने लगी है।

    राजस्थान में आज मौसम रहेगा साफ

    राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आज तापमान में इजाफा होगा। हालांकि, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप बनी रहेगी। पंजाब में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

    कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

    बिहार में उत्तर पछुआ हवा के प्रवाह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि पटना सहित अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार में 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वोत्तर आसाम व आसपास में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर में मौसम बिगड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार में 24 घंटे बाद 10 जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें, IMD के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

    वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    Source:

    भारतीय मौसम विभाग (IMD):

    https://internal.imd.gov.in/press_release/20250211_pr_3706.pdf

    यह भी पढ़ेंहिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम, बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन; शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी