विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: यूपी- उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 25 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 08:35 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Oct 2022 10:59 AM (GMT+05:30)

Weather Update Today 7 October 2022 देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। उत्तर से लेकर दक्षिण ...और पढ़ें

यूपी, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है तो कई राज्यों में झमझाम बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 2 दिन से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 7 अक्टूबर को यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। IMD ने इन राज्यों रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित कई राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 25 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।  दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे । कहीं हल्की तो कहीं मध्यम श्रेणी के वर्षा होने के आसार है। गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 30 जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

इन 25 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुड्डुचेरी व सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज-चमक व तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश, पढ़िये- तीन दिनों के मौसम का हाल

यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई और जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार यानी 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने के आसार हैं। गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी 9 अक्टूबर तक बारिश होगी। आईएमडी ने यूपी के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 7 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ेंः दक्षिण-पूर्वी हवा से अभी दो-तीन दिनों तक होगी बरसात, निम्न वायुदाब का हो रहा असर

उत्तराखंड में भारी वर्षा का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

मौसम के रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड के साथ जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी पांच जिलों और गढ़वाल मंडल के पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में आज स्कूल बंद रहेंगे। जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

 मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 3-4 दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश की आशंका है। भारी बारिश को देखते हुए आज यानी शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः उत्‍तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूलों में अवकाश, प्रशासन सतर्क

हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने या बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। पंजाब से अब मानसून की विदाई होने जा रही है और अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को कुछ जिलों में हल्की वर्षा होने का भी अनुमान है। इससे तापनाम में गिरावट आएगी। 

इन दिनों क्यों हो रही बारिश? 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते ऐसी मौसमी गतिविधियां बनी हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक मध्यम से तेज वर्षा होगी। वहीं, यूपी में भी बारिश का यह सिलसिला आज और कल जारी रहने वाला है।

यह भी पढ़ेंः यूपी- उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद, पढ़ें- IMD का लेटेस्ट अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।