विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Closed News: यूपी- उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद, पढ़ें- IMD का लेटेस्ट अपडेट

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 10:23 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Oct 2022 10:27 AM (GMT+05:30)

UP- Uttarakhand School Closed Update News उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी ...और पढ़ें

यूपी- उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद (फाइल फोटो)
यूपी- उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते ऐसी मौसमी गतिविधियां बनी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए दोनों राज्यों में कई जिलों में प्रशासन ने स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है।

उत्तराखंड के इन जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी आईएमडी ने जारी किया है। कुमाऊं क्षेत्र में रेड तो गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं के 5 जिलों नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, गढ़वाल के टिहरी और पौड़ी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी, सात जिलों में स्कूल बंद

यूपी के इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से ही हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद रहे। वहीं गोंडा में मूसलाधार बारिश को देखते हुए डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे। रविवार साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से स्कूल अब सोमवार को खुलेंगे। इससे पहले गुरुवार को अयोध्या, सुल्तानपुर और रायबरेली में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया था। 

इस वजह से बढ़ी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से से चलने वाला ‘चक्रवाती परिसंचरण’ तेलंगाना, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों को पार कर आगे बढ़ रहा है। इसी के चलते अगले 72 घंटों तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावनाएं बढ़ गई है।

यह भी पढ़ेंः यूपी- उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 25 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।