Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: अभी और तपती गर्मी से धधकेगी दिल्ली, बिहार-यूपी समेत लू की लपटों से झुलस रहा उत्तर भारत; जानिए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 07:56 AM (IST)

    Weather Update दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के कारण लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। लोगों का झुलसाने वाली गर्मी के कारण बुरा हाल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। वहीं यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। IMD की मानें तो फिलहाल दिल्‍ली वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अनेक हिस्सों में लू के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में भी लू की स्थिति बनी रहेगी।

    मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

    कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी। चिलचिलाती धूप के बीच आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। उधर बृहस्पतिवार से लगातार पांच दिनों तक लू चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 से 31 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके चलते न केवल दिन बल्कि सुबह और रात के समय में भी मौसम गर्म रहने की प्रबल संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather Forecast: भीषण गर्मी की सितम जारी, दिल्ली में देश का सबसे गर्म इलाका; जानिए कब तक पड़ेंगे लू के थपेड़े

    यूपी के इन जिलों में लू की चेतावनी जारी

    यूपी के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में 15 जून तक लू की चेतावनी जारी की गई है। मानसून 24 जून तक आएगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। लू की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update Today: यूपी में 15 जून तक लू की चेतावनी जारी, मानसून 24 तक आने के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    हरियाणा में गर्मी व उमस से लोग परेशान

    हरियाणा में गर्मी व उमस से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी 33 डिग्री बने रहने से गर्म हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से गर्म हवाएं चलने के साथ साथ भारी उमस के चलते आमजन को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather News: गर्म हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित, बाजारों में पसरा सन्नाटा; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

    महाराष्ट्र और कर्नाटक में होगी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।