विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में होगी बारिश, यूपी से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम; जानें देश में क्या है बाढ़ की स्थिति

Published: Sun, 14 Sep 2025 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2025 07:06 AM (IST)

दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून की वर्षा कम हो गई हो मानसून एक बार फिर ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में होगी बारिश, यूपी से बिहार आज कैसा रहेगा मौसम (फोटो- एएनआई)
दिल्ली-NCR में होगी बारिश, यूपी से बिहार आज कैसा रहेगा मौसम (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. दिल्ली एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना
  2. एक बार और कई दिन के लिए तेज वर्षा का दौर चलेगा
  3. महाराष्ट्र के जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून की वर्षा कम हो गई हो, लेकिन अभी खत्म नहीं हुई है। हालांकि आज दिल्ली एनसीआर में गर्मी पड़ेगी। लेकिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 से 17 सितंबर के बीच पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। एक बार और कई दिन के लिए तेज वर्षा का दौर चलेगा। इसके बाद ही मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

यूपी-बिहार में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार यूपी-बिहार समेत विभिन्न राज्यों में दोबारा सक्रिय होने वाले मानसून की वजह से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। 14 और 15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मराठवाड़ा के सभी आठ जिले येलो अलर्ट

मराठवाड़ा के सभी आठ जिले येलो अलर्ट पर हैं, जहाँ धाराशिव और लातूर में विशेष रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी तरह, विदर्भ के सभी 11 ज़िले अलर्ट पर हैं, जहाँ अकोला, अमरावती, नागपुर और भंडारा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

यूपी में बाढ़ संकट, गंगा-यमुना उफान पर, पंजाब में नहीं सुधर रहे हालात

गंगा व यमुना का जलस्तर जैसे-जैसे कम हो रहा त्रासदी की डरावनी तस्वीर सामने आ रही है। कई मकान गिरे हैं, तो कई जगहों पर खेतों में पानी भरा है। वहीं, अभी भी फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर, इटावा, औरैया के तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। फर्रुखाबाद, महोबा व औरैया में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। पंजाब के लुधियाना आज जिलों में बाढ़ का पानी कम तो हुआ लेकिन अभी चिंता की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- अगले चार दिन और सताएगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट