Weather: यूपी-दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश, पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; बिहार में हाहाकार
उत्तर भारत में वर्षा और बाढ़ से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में रात से ही बारिश होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। उत्तराखंड के साथ उत्तर बिहार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में वर्षा और बाढ़ से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में रात से ही बारिश होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
हिमालय के तराई क्षेत्रों में वर्षा की स्थितियां प्रबल
अगस्त के पहले हफ्ते से ही हिमालय के तराई क्षेत्रों में वर्षा की स्थितियां प्रबल हैं। इसके चलते उत्तराखंड के साथ उत्तर बिहार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सर्कुलेशन पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर व्यापक पड़ सकता है। मानसूनी ट्रैक पहले से ही उत्तर की ओर खिसक चुका है।
उत्तराखंड में आक्रोशित केदारनाथ यात्रियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग
उत्तराखंड में वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बदीरनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब की यात्रा गुरुवार तक स्थगित है। भूस्खलन के कारण दो दिन से बाधित यमुनोत्री पैदल मार्ग को सुचारू नहीं किया जा सका है। धराली आपदा के कारण गंगोत्री धाम की यात्रा बंद है। चार धाम यात्रा राजमार्ग भूस्खलन के कारण खतरनाक बने हुए हैं।
ऋषिकेश में भूस्खलन
मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बुधवार को यात्रियों ने जबरन केदारनाथ यात्रा पर जाने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर यात्री जिद पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ यात्री बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए, जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान दो-तीन यात्री चोटिल हो गए। वहीं ऋषिकेश में भूस्खलन की चपेट में आकर एक ट्रक गंगा में बह गया, जबकि ट्रक में बैठे दो लोग हरिद्वार निवासी सादिक व फरमान गंगा में बह गए।
पंजाब के पांच जिलों में बाढ़ जैसे हालात
पंजाब के अमृतसर में ब्यास दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सतलुज दरिया में भी जलस्तर बढ़ा है। पांच जिलों गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर व फिरोजपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। कपूरथला में गांव भैणी कादर गांव में अस्थायी बांध टूटने के कारण 16 गांव ब्यास दरिया के पानी से घिरे हैं।
जालंधर में देर रात से हो रही वर्षा
जालंधर महानगर में देर रात से तेज वर्षा हो रही है। जिस वजह से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट खाने से हर किसी को गर्मी से भी राहत मिल गई है। दूसरी तरफ महानगर में जल भराव की स्थिति भी बन गई है।
बिहार में बाढ़ से 25 लाख प्रभावित, रिंग बांध भी टूटा
अधिक वर्षा से बिहार में गंगा नदी के किनारे के 10 जिलों में बाढ़ से 54 प्रखंडों की 348 पंचायतों की 25 लाख आबादी प्रभावित हुई है। इनमें पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगडि़या, भागलपुर और कटिहार जिले की आबादी विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं।
गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर-सैदपुर बिंदटोली ¨रग बांध के कई हिस्से गंगा की तेज धार में टूट गए, जिससे ¨बदटोली गांव के दर्जनों घर नदी में समा गए हैं। लगभग 3,400 लोग बेघर हो गए हैं।
बिहार में बाढ से पांच लोगों की मौत
विभागीय इंजीनियरों के अनुसार, बांध का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा कट चुका है।..बाक्सउप्र में सिपाही समेत पांच की डूबकर मौतपहाड़ों पर लगातार वर्षा से उत्तर प्रदेश में गंगा, रामगंगा, गागन समेत कई नदियों में जलस्तर फिर बढ़ने लगा। वहीं विभिन्न जिलों में बाढ़ के पानी में डूबकर सिपाही समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।