Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ी ठंड, दक्षिण के कई राज्यों में बारिश का कहर; IMD ने जारी किया अलर्ट

    By Babli KumariEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 08:48 AM (IST)

    देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड महसूस होने लगी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक लो प्रेशर का क्षेत्र निर्मित हुआ है। 15 दिसंबर की सुबह तक इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना बनी हुई है।

    Hero Image
    दक्षिण के कई राज्यों में बारिश का कहर

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक लो प्रेशर का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसके भारत के तट से पश्चिम उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। 14 दिसंबर की सुबह तक आसपास के दक्षिणी पूर्व सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा। 15 दिसंबर की सुबह तक इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना बनी हुई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर केरल और कर्नाटक के तटों से पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। दिसंबर के दौरान अरब सागर में अधिकांश मौसम प्रणालियों का उद्गम बंगाल की खाड़ी के ऊपर होता है। यह कम दबाव दिसंबर के पहले सप्ताह के दौरान खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात मंडस का अवशेष है। इस बीच, मध्य क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण अंडमान सागर और इससे सटे मलक्का जलडमरूमध्य और सुमात्रा पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

    दक्षिण के राज्य में बारिश रहेगी जारी

    दिल्ली में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी किया गया है जबकि दक्षिण के राज्य में बारिश जारी रहेगी। मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है, जिसके जल्द ही तीव्र होने की संभावना नजर आ रही है। इसके तीव्र होते फिर से दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि इससे पहले चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण पूर्व और उत्तरी केरल और कर्नाटक तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है।

    साइक्लोनिक सरकुलेशन भी हो रहा तैयार

    मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के अलावा मध्य क्षोभ मंडल स्तर से दक्षिण सागर और इससे सटे सुमात्रा पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन भी तैयार हुआ है। 15 दिसंबर को निकोबार दीप समूह में भारी बारिश के साथ काफी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। श्रीलंका की और पश्चिम की तरफ बढ़ने की भविष्यवाणी के साथ ही 18 दिसंबर को तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की संभावना है।

    कश्मीर में एक बार पारा फिर शून्य से नीचे

    पूरे कश्मीर में एक बार पारा फिर शून्य से नीचे चला गया है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगी। रात ठिठुराती रहेगी।

    जम्मू में भी कड़ाके की ठंड़

    वहीं जम्मू में भी दिन को खिली धूप मजा तो दे रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा ठिठुराने लगती है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें- भारत और चीन के सैनिकों में झड़प के बाद सीमा पर बढ़ा तनाव, जानिए वे समझौते जिसने गोलियों पर लगा रखा है बैन

    यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, जयशंकर ने संसद हमले की याद दिलाकर दी तीखी प्रतिक्रिया