Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: कश्मीर से लेकर दक्षिण तक मौसम ने बदला अपना रूख, विभिन्न हिस्सों में बढ़ सकता है तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 09:21 AM (IST)

    भारतीय मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि आगामी दिनों में भारत के कई हिस्सों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। देश के उत्तर-पश्चिम मध्य और पश्चिमी भारत में दिन का तापमान उच्च बना रहेगा।(फाइल फोटो)

    Hero Image
    भारत के विभिन्न हिस्सों में बढ़ सकता है तापमान।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत में मौसम ने अपना रूख बदल लिया है। देश के अधिकतर हिस्सो में दिन में तापमान उच्च देखने को मिला है तो वहीं भारत के उत्तरी हिस्से में लोगों को बर्फबारी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में दिन का तापमान उच्च बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह भी भविष्यवाणी की है कि देश में गर्मी की शुरुआत होने से यह गेहूं की फसलों के लिए अनूकूल नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में रहेगा आसमान साफ

    हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में व्यापक वर्षा और ओलावृष्टि हुई, जिससे गर्म मौसम से कुछ राहत मिली। शिमला मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि शिमला में ओलावृष्टि लगभग 2 मिमी थी। श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी के बाद कश्मीर में आसमान साफ रहेगा। हालांकि मौसम कार्यालय को अगले कुछ दिनों में कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी के अन्य हिस्सों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

    कोंकण क्षेत्र और पश्चिम के अन्य हिस्सों में बढ़ सकता है तापमान

    मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कोंकण क्षेत्र और पश्चिम के अन्य हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में वृद्धि सामान्य से 5-11 डिग्री अधिक हो सकती है। तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल क्षेत्र को छोड़कर फरवरी में कोई वर्षा नहीं हुई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 फरवरी तक 99 प्रतिशत वर्षा की कमी रही है तो वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों में 97 प्रतिशत वर्षा की कमी रही। साथ ही ओडिशा में 99 प्रतिशत, तटीय आंध्र प्रदेश में 99 प्रतिशत, पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 100 प्रतिशत वर्षा की कमी रही है। इसलिए मौसम के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

    यह भी पढ़े- Delhi MCD Mayor Election Live: दिल्ली को आज मिल जाएगा मेयर, BJP-AAP दोनों की तरफ से क्रास वोटिंग के आसार

    पश्चिमी विक्षोभ और एंटीसाइक्लोन के प्रभाव से बदला मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य से कई डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि एंटीसाइक्लोन भी अरब सागर के ऊपर स्थानांतरित हो रहा है। इसलिए हमें सामान्य से अधिक तापमान से कोई बड़ी राहत नहीं मिलती है। स्काईमेट वेदर सर्विसेज जो एक निजी फोरकास्टर है, वहां के जलवायु और मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि सतह पर हवा का पैटर्न दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जो गर्म, शुष्क हवाएं ला रहा है। इसलिए हमें तापमान में हमे वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

    यह भी पढ़े-बिहार सरकार ने बंद किए जजों के GPF अकाउंट, CJI भी हुए हैरान; बोले- क्या जजों के अकाउंट बंद कर दिए?