Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News Today: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में ठंड से लोगों को राहत, चार दिन बाद फिर परेशान करेगी शीतलहर!

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 07:58 AM (IST)

    देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में घने कोहरे से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि चार दिनों बाद ठंड लोगों को दोबारा परेशान कर सकती है।

    Hero Image
    Weather News Today: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में ठंड से लोगों को राहत

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर-पश्चिम भारत में लोगों पर कहर बरपा रही ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से शीतलहर से लोग परेशान थे। हालांकि, अब लोगों को इससे राहत मिली है। कुछ राज्यों में घना कोहरा भी छंट गया है। इससे पहले, कई इलाकों में मंगलवार को धूप भी खिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन-चार दिन तक मिलेगी ठंड से राहत

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तीन-चार दिन तक लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इसके बाद 14 जनवरी से ठंड दोबारा परेशान करेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

    कहां कितना तापमान?

    जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया, लेकिन श्रीनगर और कुपवाड़ा में कुछ बेहतर स्थिति रही। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का न्यूनतम तापमान माइनस .8 रहा। दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 रहा। राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 18.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सामान्य 6.4 दर्ज किया गया। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के बठिंडा में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.8 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 रहा।

    दिल्ली में क्या है हाल?

    दिल्ली में भी ठंड और कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6:10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।

    कोहरे के चलते कई उड़ानें लेट

    उधर, कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स लेट हैं। दिल्ली--शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-गुवाहाटी की फ्लाइट लेट हुई हैं।

    ये भी पढ़ें:

    अमेरिका में बच्चों में दमे के हर 8 मामले में से एक का कारण गैस चूल्हा, अब इस पर रोक लगाने का विचार

    Fact Check: ‘पुजारी’ बनाम ‘तपस्वी’ पर राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

    comedy show banner
    comedy show banner