Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News: उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया देश के इन राज्यों में होगी बारिश

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 08:33 AM (IST)

    Weather Update Today मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया की पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन का अलर्ट भी जारी किया गया है।

    Hero Image
    मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी अचानक ठंड हो रही है, तो कभी तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है।

    एमपी में चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल और राजगढ़ में शीतलहर का अनुमान है।

    बारिश और बर्फबारी का अनुमान

    मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इस पूरे हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दक्षिण भारत के राज्यों में मछुआरों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

    उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट

    इसके अलावा उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने कुछ हिस्सों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है।

    ये भी पढ़ें:

    Bihar Weather Update: सर्द हवाओं ने कम कर दी सूरज की तपिश, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सर्दी से राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी