Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: सर्द हवाओं ने कम कर दी सूरज की तपिश, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 07:57 AM (IST)

    Bihar Weather Update 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश में सबसे कम ठंडा रहा।पछुआ हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है। वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी जिससे ठंड में वृद्धि होगी।

    Hero Image
    बिहार में बढ़ेगी सर्दी पटना का भी पारा गिरा (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना समेत प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। गुरुवार को सर्द हवाओं ने सूरज की तपिश मद्धम कर दी। जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है।

    प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान

    वहीं, 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश में सबसे कम ठंडा रहा। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की मानें तो पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का असर रहेगा, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

    पछुआ हवा में गति होने के कारण प्रदेश के तापमान में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश वाल्मीकिनगर व पूर्णिया में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। गुरुवार को राजधानी समेत पटना, गया, रोहतास, सारण, सिवान, समस्तीपुर, दरभंगा के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

    वहीं, भागलपुर के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को जिले में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। पश्चिमी उत्तरी हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कोहरे का हल्का प्रभाव रहेगा। आद्रता अधिकतम 72 और न्यूनतम 37 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। आज तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

    भागलपुर और आसपास के क्षेत्र में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा ठंड बढ़ा रही है। एक बार फिर शाम को कंपकंपी से लोग परेशान हैं। हवा की गति कम हो सकती है। सुबह शाम ठंड का अहसास होगा।