विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Waqf Amendment Bill: JPC की बैठक खत्म, सरकार के 14 संशोधन पारित; विपक्ष को लगा झटका

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 27 Jan 2025 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2025 02:06 PM (IST)

संसदीय समिति ने सोमवार को एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया। वहीं विपक्षी सदस्यों द्वारा पेश ...और पढ़ें

वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी (JPC) बैठक समाप्त हुई।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी (JPC) बैठक समाप्त हुई।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

HighLights

  1. विपक्षी सदस्यों द्वारा पेश किए गए हर बदलाव को अस्वीकार कर दिया।
  2. संशोधन पारित होने के बाद बेहतर विधेयक तैयार होगा: जगदंबिका पाल।
  3. विपक्षी सदस्यों ने सभी 44 खंडों में सैकड़ों संशोधन पेश किए: जगदंबिका पाल।

पीटीआई, नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी (JPC) बैठक में आज समाप्त हो गई। संसदीय समिति ने सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया।

वहीं, विपक्षी सदस्यों द्वारा पेश किए गए हर बदलाव को अस्वीकार कर दिया। समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि समिति द्वारा अपनाये गए संशोधनों से कानून बेहतर और प्रभावी बनेगा।

विपक्ष ने बैठक पर उठाए सवाल 

हालांकि, विपक्षी सांसदों ने बैठक की कार्यवाही की निंदा की और पाल पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को "विकृत" करने का आरोप लगाया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "यह एक हास्यास्पद कवायद थी। हमारी बात नहीं सुनी गई। पाल ने तानाशाही तरीके से काम किया है।"

वहीं, जगदंबिका पाल ने विपक्ष के सभी आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और बहुमत का नजरिया कायम रहा।

बैठक के बाद उन्होंने कहा, "आज खंड-दर-खंड बैठक हुई। विपक्षी सदस्यों ने 44 खंडों पर संशोधन पेश किए। मैंने सदस्यों से पूछा कि क्या वे संशोधन पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे संशोधन पेश करेंगे। इससे ज़्यादा लोकतांत्रिक कुछ नहीं हो सकता। आज जिस तरह के संशोधन पारित हुए हैं।  मुझे लगता है कि इससे बेहतर विधेयक तैयार होगा।"

किए गए ये महत्वपूर्ण संशोधन

समिति द्वारा प्रस्तावित अधिक महत्वपूर्ण संशोधनों में से एक यह है कि मौजूदा वक्फ संपत्तियों पर 'उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ' के आधार पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है, जो कि वर्तमान कानून में मौजूद था।

जगदंबिका पाल ने कहा कि विधेयक के 14 खंडों में एनडीए सदस्यों द्वारा पेश किए गए संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने सभी 44 खंडों में सैकड़ों संशोधन पेश किए और वे सभी वोट से हार गए।

बैठक में खूब हुआ हंगामा

गौरतलब है कि जेपीसी की बैठक में कई बार जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ी। कुछ दिनों पहले हुई बैठक में जगदंबिका पाल ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर उन्हें गाली देने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर 10 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया था। वहीं, पिछले साल 22 अक्टूबर को बैठक के दौरान कई नेताओं के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी।

झड़प के दौरान कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर मारी और गलती से खुद को चोटिल कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Waqf Act: 'भारत में एक और पाकिस्तान ना बने', BJP विधायक ने वक्फ जमीनों पर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी