विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुर्किये में राहत-बचाव कार्य में जुटी मेजर बीना तिवारी की तस्वीर वायरल, दादा और पिता भी थे सेना में शामिल

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 20 Feb 2023 05:18 PM (IST)

तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के कारण करीब 45000 से ज्यादा लोगों ...और पढ़ें

तुर्किये में राहत-बचाव कार्य में जुटी मेजर बीना तिवारी की तस्वीर वायरल।
तुर्किये में राहत-बचाव कार्य में जुटी मेजर बीना तिवारी की तस्वीर वायरल।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के कारण करीब 45,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस विनाशकारी भूकंप के कारण भारी संख्या में जानमाल की क्षति हुई है। अभी भी कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। भारत ने इस मुश्किल समय में दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए ऑपरेशन दोस्त शुरू किया है, जिसके तहत भारतीय सेना तुर्किये में आए भूकंप के कारण मलबे में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव का कार्य और उन्हें चिकित्सीय मदद कर रही है। भारत सेना की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन दोस्त के तहत एक फोटो वायरल हो रही है, जो मेजर बीना तिवारी की है। इस लेख के माध्यम से आइए हम बताते हैं कि कौन है बीना तिवारी और क्यों हो रही हैं वायरल।

भारत कर रहा है भूकंप प्रभावित देशों की मदद

तुर्किये और सीरिया में पिछले दिनों आए आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद भारत इन दोनों देशों की मदद कर रहा है। भारत की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन दोस्त के कारण इस अभियान में 50वीं पैरा ब्रिगेड(स्वतंत्र), सात पैरा फील्ड के अधिकारी और कई जवान राहत-बचाव कार्य में लगाए गए हैं। इसी मिशन में एंबुलेंस अधिकारी बीना तिवारी भी शामिल हैं और घायलों को बचाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।

देहरादून की रहने वाली हैं बीना तिवारी

मेजर बीना तिवारी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली हैं। उन्होंने आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मेजर बीना तिवारी अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके दादाजी सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे, जबकि पिता 16 कुमाऊं इंफेंट्री में थे। मालूम हो कि बिना भूंकप प्रभावित इलाकों में मदद के लिए भेजी गई 14 डॉक्टर और 86 पैरा मेडिक्स की टीम में एकमात्र महिला अधिकारी हैं। वह 60 पैरा फील्ड अस्पताल में एकमात्र महिला अधिकारी के रूप में भी तैनात हैं।

बीना तिवारी की तस्वीर हो रही खूब वायरल

डॉ. बीना तिवारी इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और दुनियाभर से उन्हें प्यार मिल रहा है। मालूम हो कि भूकंप पीड़ितों की मदद के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने जान बचाने के लिए शुक्रिया कहते हुए उन्हें गले लगाया है, वहीं एक दूसरी फोटो में डॉ. बीना एक बच्ची की जांच कर रही हैं। ऐसे में यह दोनों तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें-

 Fact Check : झूठी है बैंकों के पासबुक के पीछे गीता का सार छपवाने की बात, RBI ने नहीं दिया ऐसा कोई निर्देश

Operation Dost: तुर्कीये में ऑपरेशन दोस्त के तहत तैनात भारतीय सेना की मेडिकल टीम पहुंची भारत, अभियान हुआ पूरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।