Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जब कानून लागू होता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं, AAP की होने वाली रैली पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का निशाना

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 10:00 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सोचते थे कि वे सिस्टम से परे हैं उन्हें अब जवाबदेह ठहराया जा रहा है। जब कानून लागू होता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि कानून का उल्लंघन करने वाला कोई व्यक्ति कैसे विक्टिम कार्ड खेलता है।

    Hero Image
    जब कानून लागू होता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं- धनखड़ (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सोचते थे कि वे सिस्टम से परे हैं, उन्हें अब जवाबदेह ठहराया जा रहा है। जब कानून लागू होता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि कानून का उल्लंघन करने वाला कोई व्यक्ति कैसे विक्टिम कार्ड खेलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनकी टिप्पणी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को होने वाली आप की रैली की पृष्ठभूमि में आई है।

    जो सोचते थे कि वे कानून से परे हैं, कानून उनके पीछे- धनखड़

    रैली में आईएनडीआईए से संबंधित कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने केंद्र पर आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। धनखड़ ने किसी व्यक्ति या मामले का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों ने सोचा कि वे कानून से ऊपर हैं, कानून से मुक्त हैं। जो सोचते थे कि वे कानून से परे हैं, कानून उनके पीछे है। कानून उन्हें जवाबदेह बना रहा है।

    कानून लागू हो गया तो सड़कों पर उतरने का क्या औचित्य

    उन्होंने पूछा कि जब कानून लागू हो गया है तो व्यक्तियों या संस्थानों और संगठनों के सड़कों पर उतरने का क्या औचित्य है। क्या आप कह सकते हैं कि भ्रष्टाचारियों से इसलिए नहीं निपटा जाना चाहिए, क्योंकि यह त्योहारों का मौसम है, यह खेती का मौसम है। जो दोषी हैं, उन्हें बचाने का कोई मौसम कैसे हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: भाजपा से कर वसूली के लिए जनहित याचिका की कांग्रेस की तैयारी, BJP को कानूनी लड़ाई के घेरे में लाएगी पार्टी