विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wayanad landslide: वायनाड जा रही केरल की स्वास्थ्य मंत्री हुईं सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 31 Jul 2024 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2024 08:48 AM (IST)

भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड के दौरे पर जा रही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बुधवार को एक्सीडेंट हो ...और पढ़ें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री का हुआ एक्सीडेंट (Image: ANI)
केरल की स्वास्थ्य मंत्री का हुआ एक्सीडेंट (Image: ANI)

HighLights

  1. मल्लपुरम जिले के मंजेरी के पास सड़क दुर्घटना
  2. वीना जॉर्ज को आई मामूली चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज

एएनआई, मलप्पुरम। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बुधवार (31 जुलाई) को एक्सीडेंट हो गया। वीना की गाड़ी मल्लपुरम जिले के मंजेरी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, वह वे भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड जा रही थीं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ' वीना जॉर्ज को सड़क दुर्घटना में मामूली चोटें आई है और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

केरल में आज भी बारिश का अलर्ट

इस समय केरल के हालात बिल्कुल ठीक नहीं है। भारी बारिश के कारण वायनाड में सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर भुस्खलन आया। अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है और सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने वायनाड समेत 5 जिलों मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड कन्नूर और कासरगोड जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Wayanad Landslides News: क्या है लैंडस्‍लाइड जिसने केरल के वायनाड में मचाई तबाही? इसके होने की वजह यहां पढ़िए