विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst In India: उत्तराखंड ही नहीं भारत के इन राज्यों में भी फट चुके हैं बादल, जानिए कब-कब हुए हादसे

Published: Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM (IST)Updated: Tue, 05 Aug 2025 11:27 PM (IST)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से बाढ़ आई जिसमें कई होटल और मकान नष्ट हो गए। ...और पढ़ें

उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही।
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में होटल और मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। हालांकि इन आंकड़ों के बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। 

हर्षिल क्षेत्र में खीर गंगा गदेरे (गहरी खाई या नाला) का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे धराली गांव में भारी नुकसान हुआ। मानसून के मौसम में बादल फटना कोई असाधारण घटना नहीं है। ये घटनाएं ज्यादातर हिमालयी राज्यों में होती हैं। ऐसी घटनाओं को पूर्वानुमान भी नहीं लगाया जा सकता है।

जानें, हाल की घटनाओं के बारे में

जुलाई, 2025: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 30 जून और एक जुलाई की मध्य रात्रि के बीच भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अप्रैल, 2025: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाढ़ में लगभग 40 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई वाहन भी उफनती धारा में बह गए थे।

जुलाई, 2024: 30 जुलाई, 2024 की सुबह केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। यह आपदा केरल के इतिहास की सबसे भीषण आपदाओं में से एक थी। इस क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर 570 मिमी से अधिक वर्षा हुई थी। इसमें 397 लोग घायल हुए थे।

31 जुलाई, 2024: हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में 31 जुलाई की मध्यरात्रि को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, 33 लोग लापता बताए गए थे।

28 जुलाई, 2021: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन क्षेत्र के हुंजार गांव में बादल फटने की घटना के परिणामस्वरूप 26 लोगों की मौत हो गई थी और 17 घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में ढाई घंटे के अंतराल में फटे तीन बादल, जलशक्ति मंत्रालय ने जारी कर दी रिपोर्ट