Ram Mandir: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर प्रसन्नता जताई, कहा- दिल्ली आकर बेहद खुश हूं
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत आते ही अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि वह देश में शांति और प्रगति पर आगे चर्चा होने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ्रांसिस ने सोमवार को कहा कि इस पावन अवसर पर नई दिल्ली आकर अभिभूत हैं जबकि देश दूसरी दिवाली मना रहा है।

एएनआई, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत आते ही अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि वह देश में शांति और प्रगति पर आगे चर्चा होने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ्रांसिस ने सोमवार को कहा कि इस पावन अवसर पर नई दिल्ली आकर अभिभूत हैं, जबकि देश 'दूसरी दिवाली' मना रहा है।
उन्होंने एक्स पर अपनी बात रखते हुए व्यक्त करते हुए कहा, 'नमस्ते भारत! इस पावन अवसर पर नई दिल्ली आकर बेहद प्रसन्न हूं। ..अगले कुछ दिनों में शांति, प्रगति, समृद्धि और निरंतरता पर लाभकारी चर्चा को लेकर आशान्वित हूं।'
Namaste, भारत! 🇮🇳
— UN GA President (@UN_PGA) January 22, 2024
Delighted to arrive in New Delhi on an auspicious day when the country is celebrating its ‘Second Diwali’.
Looking forward to fruitful discussions over the next few days on Peace, Progress, Prosperity and Sustainability!#UNGA78 pic.twitter.com/mkMaqqKECU
पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं डेनिस फ्रांसिस
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस भारत-संयुक्त राष्ट्र के संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं।
रुचिरा कंबोज ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
हवाई अड्डे पर उनका स्वागत संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने किया। फ्रांसिस 26 जनवरी को महाराष्ट्र की गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होंगे।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम के जश्न में डूबा देश, अयोध्या से लेकर चेन्नई तक दिखा दीपावली सा नजारा; तस्वीरों में देखें दीपोत्सव
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।