विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: राम के जश्न में डूबा देश, अयोध्या से लेकर चेन्नई तक दिखा दीपावली सा नजारा; तस्वीरों में देखें दीपोत्सव

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 22 Jan 2024 10:02 PM (IST)

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को संपन्न हुआ। इसी के साथ 500 साल के चले आ रहे संघर्षों के ...और पढ़ें

राम के जश्न में डूबा देश, अयोध्या से लेकर चेन्नई तक दिखा दीपावली सा नजारा (फोटो, एएनआई)
राम के जश्न में डूबा देश, अयोध्या से लेकर चेन्नई तक दिखा दीपावली सा नजारा (फोटो, एएनआई)

HighLights

  1. संगीत की धुनों पर नाचते हुए जश्न मना रहे हैं लोग
  2. उत्साह के साथ में दीपोत्सव मनाने की तस्वीरें सामने आईं
  3. तस्वीरें दीपावली की ही भांति मन मोह लेने वाली हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को संपन्न हुई। इसी के साथ 500 साल के चले आ रहे लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में गर्भगृह में भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हो गई। इसके चलते पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। गांव, कस्बे से लेकर शहरों तक लोग दीप जलाकर दीपोत्सव मना रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर आगमन पर लोग संगीत की धुनों पर नाचते हुए जश्न मना रहे हैं।

लोगों के इस उत्साह के साथ में दीपोत्सव मनाने की तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीरें दीपावली की ही भांति मन मोह लेने वाली हैं। तस्वीरों में देखिए देश में मनाए गए दीपोत्सव का जश्न...

आज अयोध्या से लेकर देश का हर शहर दीपों की रोशनी में डूबा है। सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए दीए जलाए।

पंजाब के अमृतसर में भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर रोशनी से सराबोर रहा। यहां दुर्गियाना मंदिर पर आतिशबाजी की गई।

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लोगों ने सरयू घाट पर आतिशबाजी की। इसके साथ ही राम भक्तों ने घाटों पर दीए जलाए।

जम्मू के राम भक्तों ने भी अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कृष्ण नगरी मथुरा में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दीए जलाए गए।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के जश्न में लोगों ने बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक जलाए।

वहीं, दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी में भी राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया गया।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोग सड़कों पर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। 

इस दौरान लोगों के हाथों में जय श्री राम के झंडे दिखाई दिए।

पीरामल समूह के अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के घर करूणा सिंधु में 21 और 22 जनवरी को दिवाली जैसा जश्न दिखा। 

अजय पीरामल और स्वाति पीरामल ने घर पर एक स्प्रिचुअल गार्डन बनाया।

ये भी पढ़ें: PM Suryoday Yojana: अयोध्या से लौटने के बाद PM मोदी का बड़ा एलान, देशभर में शुरू होगी यह योजना; एक करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा