Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Herald Case: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का तीखा हमला, कहा- कांग्रेस और भ्रष्टाचार 'एक दूसरे के लिए बने है

    By Shashank Shekhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2022 06:55 PM (IST)

    कांग्रेस आंदोलन गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के लिए बने हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का दल बन गई है और भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने की चैंपियन बन गई है।

    Hero Image
    नकवी ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के लिए बने हैं।

    नई दिल्ली,पीटीआइ। नेशनल हेराल्ड मामले के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए गए राहुल गांधी के समर्थन में देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद , केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आंदोलन की निंदा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाया गया है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार 'एक-दूसरे के लिए बने हैं' और दावा किया कि विपक्षी दल 'भ्रष्टाचार के लिए सत्याग्रह' कर रहा है।

    बता दें विपक्षी दल पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का हमला कांग्रेस नेताओं द्वारा सोमवार को सड़कों पर उतरने के बाद हुआ जब राहुल गांधी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। नकवी ने कहा कि परिवार आरोपों का सामना कर रहा है, कांग्रेस "आंदोलन गढ़ रही है"। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के लिए बने हैं।

    देश ने पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ 'सत्याग्रह' देखा है, लेकिन देश पहली बार "भ्रष्टाचार के लिए सत्याग्रह" की कांग्रेस की संस्कृति को देख रहा है।

    नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के दौरान सड़कों पर ताकत दिखाने का कांग्रेस का प्रयास भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद उसके खुले रवैये को दर्शाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने कहा, "कांग्रेस 'भ्रष्टाचार का दल' बन गई है और भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने की चैंपियन बन गई है।

    नकवी ने कहा दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली है

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं। जिस तरह से भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का कोताहल दिखाई दे रहा है इससे एक बात साफ है कि कितनी बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हो चुकी है।

    उन्होंने कहा ये हंगामा इस बात को साफ करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। कानून को अपना काम करने दीजिए। हंगामे से कानून पर असर नहीं पड़ेगा। मैंने भ्रष्टचार के खिलाफ क्रांति देखी है, भ्रष्टचार के पक्ष में क्रांति पहली बार देखने को मिल रही है।