विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hit And Run Law: 'कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए', सरकार ने की ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 02 Jan 2024 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2024 10:17 PM (IST)

Hit And Run Law केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नए हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर के ट्रक ...और पढ़ें

केंद्र की मोदी सरकार ने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के साथ में बैठक की। (फाइल फोटो)
केंद्र की मोदी सरकार ने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के साथ में बैठक की। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा- सरकार
  2. केंद्र सरकार इस प्रदर्शन को गंभीरता से ले रही है

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नए 'हिट एंड रन' कानून को लेकर देशभर के ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम कर दिया है। इस बीच मंगलवार देश शाम केंद्र सरकार ने प्रदर्शन कर रहे संगठनों से आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के साथ में बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, "हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं, हम ये भी कहना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।"

इन राज्यों में प्रदर्शन

बता दें कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार के ट्रक ड्राइवर शनिवार से ही विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए ठोक कदम उठाने की बात कही है।

ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों की गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सफल बैठक हुई। मंत्रालय का कहना है कि सरकार और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Indian Infrastructure: इस साल भी जारी रहेगा इंफ्रास्ट्रक्चर के जाल का विस्तार,10 सालों में इंफ्रा खर्च में 533 प्रतिशत की बढ़ोतरी