विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi News Today: PM मोदी आज असम में करेंगे 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, काशी में बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

Published: Sat, 09 Mar 2024 07:59 AM (IST)

Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। असम दौरे पर ...और पढ़ें

Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें। (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें। (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. Breakfast With News में पढ़िए दिन भर की बड़ी खबरें।
  2. पीएम मोदी आज अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे।
  3. आज होगा पीएम मोदी का काशी आगमन।

पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

  • असम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र आज करीब 18 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-NCR में दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी और धूप भी रहेगी। अभी दो तीन दिन और कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी।
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम आज राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह देहरादून और हरिद्वार में चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्प पत्र अभियान के सिलसिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
  • भारत के हर बड़े और छोटे शहरों के लिए आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आपको बता दें कि तेल कंपनियों रोज सुबह 6 बजे इन कीमतों को अपडेट करती हैं।
  • राजधानी की पहचान प्रगति मैदान अब भारत मंडपम के नाम से जाना जाएगा। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) ने समूचे परिसर का ही नाम भारत मंडपम कर दिया है।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

कैसा रहेगा आज का राशिफल

राशिफल के अनुसार, आज यानी 09 मार्च 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज के दिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

असम में प्रधानमंत्री करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे। आज दोपहर में पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे जहां वो तवांग में वे 825 करोड़ में बनी सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली में दो दिन बनी रहेगी हल्की सर्दी

शुक्रवार को राजधानी में लगातार चौथे दिन सुबह का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। दिन में बादलों की आवाजाही भी रही और धूप भी खिली रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो तीन दिन और कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

आज होगा पीएम मोदी का काशी आगमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देर शाम करीब सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। बाबतपुर से कार से श्रीकाशी विश्वनाथधाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन पूजन के बाद बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे और रात्रि विश्राम के बाद रविवार को करीब 11 बजे आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन-पूजन

BJP महासचि‍व दुष्यंत का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम आज उत्तराखंड राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह देहरादून और हरिद्वार में चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्प पत्र अभियान के सिलसिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

शनिवार को जारी हुई पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें

भारत के हर बड़े और छोटे शहरों के लिए आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आपको बता दें कि तेल कंपनियों रोज सुबह 6 बजे इन कीमतों को अपडेट करती हैं। फिलहाल फ्यूल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

38वें राष्ट्रीय खेलों में होटलों में ठहरेंगे खिलाड़ी

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए खेल गांव नहीं बनाए जाएंगे। बल्कि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल के निकट होटलों में की जाएगी।

प्रगति मैदान अब 'भारत मंडपम'

राजधानी की पहचान प्रगति मैदान अब भारत मंडपम के नाम से जाना जाएगा। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) ने समूचे परिसर का ही नाम भारत मंडपम कर दिया है। अब तक जिसे भारत मंडपम कहा जा रहा था और जहां जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ था, उसका नाम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी व सम्मेलन केंद्र होगा।

यूपी को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

उत्तर प्रदेश को चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलेगा। गाजियाबाद में बनने वाले इस स्टेडियम का शिलान्यास 10 मार्च को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला करेंगे। यूपी में अभी कानपुर का ग्रीन पार्क और लखनऊ का इकाना स्टेडियम है।

बहिष्कार के बाद मालदीव की हालत खराब

मालदीव का भारत के लोगों द्वारा बहिष्कार करने के बाद उसकी हालत खराब हो गई है। अब मालदीव की अकल ठिकाने आने लगी है। दरअसल, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मालदीव पर भारत के बहिष्कार के आह्वान के प्रभाव पर चिंताएं व्यक्त की हैं।

और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय

जनादेश का निर्धारण करतीं महिलाएं, अर्थनीति ही नहीं, राजनीति में भी महिलाओं का रुझान

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जानी-मानी लेखिका एवं समाजसेविका सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुधा मूर्ति के मनोनयन को ‘नारी शक्ति और देश की नियति को आकार देने में आधी-आबादी की भूमिका से जोड़कर’ बधाई संदेश लिखा। महिला दिवस पर यह मनोनयन और प्रधानमंत्री का संदेश भले ही एक सांकेतिक कदम हो, लेकिन इसके बड़े गहरे मायने हैं। यह भारतीय राजनीति में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता एवं शक्ति को मिल रही मान्यता का प्रमाण है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।