विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi आज असम में 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, अरुणाचल को भी देंगे सेला सुरंग की सौगात

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 09 Mar 2024 06:22 AM (IST)

PM Modi in Assam पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के ...और पढ़ें

पीएम मोदी आज असम और अरुणाचल के दौरे पर।
पीएम मोदी आज असम और अरुणाचल के दौरे पर।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने काजीरंगा में किया रोड शो।
  2. पीएम आज जनसभा को संबोधित करेंगे।

एजेंसी, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम को असम की राजधानी तेजपुर पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने काजीरंगा में रोड शो किया। असम में प्रधानमंत्री करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

अरुणाचल में सेला सुरंग का होगा उद्घाटन

इसके अलावा वे पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे। नौ मार्च को दोपहर में वे अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। तवांग में वे 825 करोड़ में बनी सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे।

लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का पीएम करेंगे उद्घाटन

यह सुरंग अरुणाचल के तवांग को असम के तेजपुर से जोड़ेगी। दोपहर 1.30 बजे पीएम जोरहाट के होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इस संरचना को स्टैच्यू आफ वेलोर के नाम से जाना जाएगा।

वहीं, पीएम के असम पहुंचने पर विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों ने सीएए के खिलाफ नगांव जिले के कलियाबोर में प्रदर्शन किया। यूओएफए, अखिल असम छात्र संघ (आसू) और 30 अन्य संगठनों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने की पहले घोषणा की थी।

सीएए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में आने वाले हिंदुओं, जैन, ईसाइयों, सिख, बौद्ध तथा पारसियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रविधान है।

हिमंता ने कही ये बात

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएए का विरोध करने वाले लोगों से आंदोलन करने के बजाय अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का अनुरोध किया है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए लोकसभा चुनाव से पहले अधिसूचित और लागू किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।