विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में दो दिन बनी रहेगी हल्की सर्दी, जल्द छूटेगा पसीना; पढ़ें मौसम अपडेट

Published: Sat, 09 Mar 2024 06:00 AM (IST)

दिल्ली में अभी दो तीन दिन और कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में वृद्धि ...और पढ़ें

दिल्ली में दो दिन बनी रहेगी हल्की सर्दी
दिल्ली में दो दिन बनी रहेगी हल्की सर्दी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शुक्रवार को राजधानी में लगातार चौथे दिन सुबह का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। दिन में बादलों की आवाजाही भी रही और धूप भी खिली रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो तीन दिन और कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 90 से 24 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को आसमान साफ रहेगा। किंतु 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है। अगले दो दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री एवं न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि 11 मार्च से इसके 29 से 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

कब से बढ़ेगा दिल्ली में पारा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी दिल्ली का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री से नीचे चल रहा है। दोनों ही सामान्य से कम हैं, लेकिन 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 13 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री व अधिकतम 30 डिग्री तक चला जाएगा। 25 मार्च तक अधिकतम 35- 36 और न्यूनतम 18- 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

उधर शुक्रवार को दिल्ली में शुक्रवार को हवा की रफ्तार आठ से 20 किमी प्रतिघंटा तक रही, जिसके चलते प्रदूषण से राहत बनी हुई है। शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआइ 156 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हवा की रफ्तार तेज रहेगी और प्रदूषण में राहत जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में एक शादी ऐसी भी... तिहाड़ जेल से आएगा दूल्हा, ऑटोमेटिक हथियार के साथ सूट-बूट में होंगे पुलिसवाले

Delhi Crime: एटीएम तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, ऐसे देता था घटना को अंजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।