Hindi News Today: कमलनाथ आज कर सकते हैं BJP नेताओं से मुलाकात, किसानों के साथ होगी सरकार की चौथे दौर की बैठक; पढ़ें प्रमुख खबरें
Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। आज भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या-क्या हैं बड़े इवेंट्स।
पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:
- सभी फसलों पर एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट के साथ केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक चंडीगढ़ में आज होगी।
- आज भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है, जिसमें सभी वरिष्ठ नेता पहले से ही उपस्थित हैं।
- देश की सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं। लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
- दिल्ली वासियों को एक बार फिर ठंड का झटका लग सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
- भारत ने हैजा के प्रकोप के मद्देनजर जाम्बिया को दूसरी मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर यह जानकारी दी है।
इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:
कैसा रहेगा आज का राशिफल
राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 फरवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज कुछ राशि के जातक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, तो वहीं कुछ जातक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।
किसानों के साथ सरकार की चौथे दौर की बैठक आज
सभी फसलों पर एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट के साथ केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक चंडीगढ़ में आज शाम छह बजे होगी।
फिर लौटेगी ठिठुरन वाली सर्दी
पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी के कारण पारा लुढ़कने वाला है। जम्मू कश्मीर-उत्तराखंड समेत कई पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी के आसार है। वहीं, दिल्ली में दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ रही है लेकिन जल्द ही एकबार फिर तापमान लुढ़कने वाला है।
जाम्बिया में हैजा का प्रकोप
भारत ने हैजा के प्रकोप के मद्देनजर जाम्बिया को दूसरी मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जाम्बिया को जल शुद्धिकरण आपूर्ति, क्लोरीन गोलियां और ओआरएस पाउच सहित करीब 3.5 टन वजनी सहायता मुहैया कराया है।
रविवार के लिए जारी हुए Petrol- Diesel के नए दाम
देश की सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं। लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज भी देश के घरेलू बाजारों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली वासियों को एक बार फिर ठंड का झटका लग सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसके कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है। तापमान में कमी आने के चलते एक बार फिर ठंडक बढ़ेगी।
शंभू बार्डर पर किसानों की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर
किसानों के दिल्ली कूच के चलते शंभू बार्डर पर किसान और जवान आमने-सामने होने से पिछले चार दिनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हालांकि, शनिवार को रात 10 बजे तक शंभू बार्डर पूरी तरह से शांत रहा। इस बीच दिल्ली पुलिस के दो डीसीपी सहित करीब पांच सदस्यीय कमेटी अंबाला शंभू बार्डर पर पहुंची।
छत्तीसगढ़ सीएम ने जनजातियों को साधने में झोंकी ताकत
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों ने ताकत झोंक दी है। पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां सीधे मानिटरिंग कर रहे हैं। और आदिवासियों से वर्चुअल संवाद करके योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं।
मुजफ्फरनगर में टाइमर बम की मास्टरमाइंड इमराना गिरफ्तार
टाइमर बम बनवाने की मास्टरमाइंड महिला इमराना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इमराना के कहने पर ही जावेद ने बम बनाए थे। शुक्रवार को बम की डिलीवरी करने उसके गांव जा रहे जावेद को गिरफ्तार किया गया था।
यूपी पुलिस Constable भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 17 फरवरी, 2024 से शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा में UPPRPB द्वारा जारी अपडेट के अनुसार किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी कोई भी घटना सामने नहीं आई। अब दूसरे दिन की परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा है। बता दें कि इस भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने पंजीकरण किया है।
और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाले कानून समेत कई अव्यावहारिक मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर आमादा पंजाब के किसान संगठनों का रवैया एक बार फिर उन दिनों की याद दिलाने वाला है, जब चार साल पहले तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी को लगभग 13 महीने तक बंधक बनाए रखा गया था। धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के बहाने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किसान संगठनों की ओर से बनाए गए माहौल का ही नतीजा था कि केंद्र सरकार को उन तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था, जिन्हें कृषि और कृषक समुदाय के लिए क्रांतिकारी माना जा रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।