Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News 14 February 2023: Tripura का परिणाम तय करेगा कांग्रेस के गठबंधन का भविष्य; आज की प्रमुख खबरें

    By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 09:56 PM (IST)

    Top News 14 February 2023 आज की 5 प्रमुख खबरें कांग्रेस और वामदलों ने जिस तरह बंगाल के परिणाम की अनदेखी कर त्रिपुरा में भाजपा के विरुद्ध मोर्चा बनाया है उसे लोकसभा चुनाव तक बनाए-बचाए और टिकाए रखने की चुनौती होगी।

    Hero Image
    Top 05 News 14 February 2023: आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। त्रिपुरा में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया। दो दिन बाद मतदान होना है। मात्र 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए होने जा रहे इस चुनाव का परिणाम विपक्षी एकता के रोडमैप का आधार तय कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में इस छोटे से राज्य की राजनीति का राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव पड़ना तय है। कांग्रेस और वामदलों ने जिस तरह बंगाल के परिणाम की अनदेखी कर त्रिपुरा में भाजपा के विरुद्ध मोर्चा बनाया है, उसे लोकसभा चुनाव तक बनाए-बचाए और टिकाए रखने की चुनौती होगी। इस कसौटी पर बिहार-महाराष्ट्र जैसे राज्य भी होंगे, जहां सत्ता के लिए विचारधारा से समझौता कर इस तरह के गठबंधन हुए हैं।

    पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:

    1. Tripura का परिणाम तय करेगा कांग्रेस के गठबंधन का भविष्य, BJP के खिलाफ मोर्चे को 2024 तक बनाए रखने की चुनौती

    त्रिपुरा में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया। दो दिन बाद मतदान होना है। मात्र 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए होने जा रहे इस चुनाव का परिणाम विपक्षी एकता के रोडमैप का आधार तय कर सकता है। पहले त्रिपुरा में गठबंधन की स्थिति पर गौर करना जरूरी है।

    चुनाव की घोषणा से पहले तक परस्पर विरोधी रहे वामदलों और कांग्रेस इस बार गठबंधन के साथ चुनाव में हैं। कांग्रेस 13 और माकपा 43 सीटों पर प्रत्याशी लड़ा रही है। भाकपा, आरएसपी, फारवर्ड ब्लाक को एक-एक सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन दिया गया है। भाजपा ने अपने पुराने सहयोगी आईपीएफटी के साथ गठबंधन पहले की तरह बरकरार रखा है। अंतर यह है कि पिछली बार भाजपा ने सहयोगी दल को नौ सीटें दी थीं। इसबार पांच पर समेट दिया है। एक सीट पर दोस्ताना संघर्ष भी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2.Rahul Gandhi की अब पूरब से पश्चिम तक Bharat Jodo Yatra 2.0 की तैयारी, अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक का होगा दौरा

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को कांग्रेस की राजनीतिक वापसी के लिए बुनियाद मान रही पार्टी ने देश के सबसे सुदूर पूर्व अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की योजना पर चर्चा शुरू कर दी है।

    इस यात्रा को अरुणाचल के लोहित जिले के परशुराम कुंड से शुरू कर महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में समाप्त करने की रूपरेखा पर पार्टी चर्चा कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. लोन किस्त भुगतान में देरी पर लगने वाले जुर्माने में मिलेगी राहत, सरकार जारी करेगी गाइडलाइन

    होम व ऑटो लोन या किसी अन्य प्रकार के लोन किस्त भुगतान में देरी पर लगने वाले जुर्माने में राहत मिलने वाली है। आरबीआइ का कहना है कि लोन किस्त के भुगतान में देरी पर लगने वाले जुर्माने का बैंकों को अलग से विवरण देना होगा। किस्त भुगतान में देरी पर जो जुर्माना वसूला जाएगा, वह बिल्कुल अलग होगा और पारदर्शी तरीके से यह जुर्माना लिया जाएगा।

    अभी लोन किस्त के भुगतान में देरी पर पैनल इंटरेस्ट के आधार पर जुर्माना वसूला जाता है जो लोन की मूल राशि में जोड़ दिया जाता है। सभी बैंकों का अलग-अलग पैनल इंटरेस्ट होता है और ग्राहकों को साफ तौर पर पता नहीं चलता है कि उन्हें लोन किस्त के भुगतान में देरी पर कितना जुर्माना देना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. IND vs AUS: NCA में फिटनेस टेस्ट पास कर Shreyas Iyer भरेंगे दिल्ली की उड़ान, BCCI ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी

    भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पीठ की चोट के चलते पहले नागपुर टेस्ट से बाहर हो गए थे। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से मात दी। ऐसे में दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पूरी तरह फिट हो गए है।

    उन्होंने एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। यानी कि दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने 14 फरवरी को ट्वीट के जरिए दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. US Presidential Election: भारतीय मूल की निक्की हेली ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए पेश की दावेदारी

    अमेरिका में साल 2024 बहुत खास होने वाला है क्योंकि 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय मूल की अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की।

    वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती पेश करने वाली पार्टी की पहली नेता बन गई। हेली (51) दो बार दक्षिण कैरोलाइना की गवर्नर रह चुकी हैं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    ये भी पढ़ें: Top News 14 February 2023: BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें