विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्‍कर्म पीडि़ता का यह आखिरी खत आपको भी रुला देगा

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2015 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2015 03:34 PM (IST)

सात माह में वह टूट गई। अंतत: उसी व्यवस्था से न्याय की गुहार लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सोनीपत। सात माह में वह टूट गई। अंतत: उसी व्यवस्था से न्याय की गुहार लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गई। पहले दुष्कर्म, फिर समाज, पुलिस व कोर्ट में सवाल, संदेह, जिरह। वह दसवीं की परीक्षा भी नहीं दे सकी। मात्र सत्रह की उम्र में सबकुछ तार-तार हो गया।

यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
शहर के विकास नगर में बृहस्पतिवार को सवाल छोड़ गई पीडि़ता के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उससे दुष्कर्म का आरोपी पहले ही गिरफ्तार है। अब उसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज करने की तैयारी है।

किशोरी ने सात सितंबर, 2014 को महिला थाना में प्रेम नगर निवासी युवक सुनील के खिलाफ भगाकर अंबाला ले जाने और डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। अंबाला में आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया था।

यह भी पढ़ें- महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

रेलवे पुलिस के सहयोग से वह घर लौट सकी। आरोपी आठ सितंबर को काबू कर लिया गया था। मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि अब आरोपी सुनील के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए बाध्य करने का केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

इस बच्ची ने जाते जाते अपने पत्र में क्या लिखा जरा गौर से पढ़ें-